Cocktail 2 Day 3 Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की। अब इस मूवी ने अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। ऐसे में इसके कलेक्शन की बात की जाए, तो इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 47.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और वर्ल्डवाइड 76.25 करोड़ रुपये कमाए।
‘कॉकटेल 2’ का रविवार को हुआ इतना कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ ने तीसरे दिन 10,462 शो में 17.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके बाद भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 57 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने तीसरे दिन 4 करोड़ रुपये कमाए, जिससे वहां कुल ग्रॉस कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 76.25 करोड़ रुपये हो गया है।
‘कॉकटेल 2’ के कलेक्शन में शनिवार के मुकाबले रविवार को 9.2% की वृद्धि दर्ज की गई। बीते दिन शो की कुल 33.62% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इसमें मॉर्निंग शो में 15.15%, दोपहर के शो में 40.15%, शाम के शो में 47.77% और रात के शो में 31.38% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। फिल्म ने दिल्ली-NCR क्षेत्र में 1,170 शो में 29.3% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जबकि मुंबई में 711 शो में इसकी ऑक्यूपेंसी 37.3% रही।
क्या है ‘कॉकटेल 2’ की कहानी
बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ के स्पिरिचुअल सीक्वल के तौर पर बनी है। इस मूवी का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, अगर इसकी कहानी की बात की जाए, तो यह कुणाल और दीया की है, जो कॉलेज टाइम से एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन शादी के बंधन में बंधने को लेकर वो पूरी तरह सहमत नहीं हैं। इसके बाद दोनों सिसिली में छुट्टियां मनाने जाते हैं और वहां उनकी मुलाकात दीया की दोस्त एली से होती है। इसके बाद क्या होता है उसके लिए फिल्म देखना तो बनता है।
