एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने स्थानीय अदालत में दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। इस मामले को अब आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया गया है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक अप्रत्याशित मोड़ आया है।

संगीता ने दिसंबर 2025 में चेंगलपट्टू जिला अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी, जिसे बाद में फैमिली कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, अब उन्होंने यह याचिका वापस ले ली है, जिससे मामले का अंत हो गया है।

चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट के एकल न्यायाधीश के समक्ष पारित आदेश के अनुसार, संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश हुईं और उन्होंने पुष्टि की कि वह अपनी तलाक की कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। अदालत ने प्रतिवादी के वकील को भी नोटिस जारी किया था, जिन्होंने इस पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई।

इसके बाद अदालत ने याचिका को स्वीकार करते हुए मामले को बंद कर दिया और भविष्य में जरूरत पड़ने पर नई याचिका दायर करने की छूट दी है। अदालत के रिकॉर्ड में इस मामले की स्थिति को अप्रतिस्पर्धी के रूप में अपडेट कर दिया गया है।

पत्नी ने क्यों लगाई थी तलाक की अर्जी

बता दें कि विजय की पत्नी संगीता ने उनपर पर बेवफाई के आरोप लगाये थे। संगीता का कहना था कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर है। इस खबर के कुछ दिनों बाद, विजय और तृषा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में नजर आए और दोनों ने एक दूसरे से मैचिंग कपड़े पहने थे। ऐसे में उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें और तेज हो गईं। इसके बाद से लगातार दोनों के बीच रिश्तों की चर्चा रहती है।

विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते की चर्चा

दरअसल विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। विजय के राजनीति के बाद इनके रिश्ते को लेकर और भी ज्यादा कयास लगने लगे। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जहां परिवार को मौजूद होना चाहिए था, वहां तृषा मौजूद रहीं। हालांकि दोनों ने ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है और अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: CM विजय पर विवादित टिप्पणी उधयनिधि स्टालिन को पड़ी भारी, खुशबू- चिन्मयी ने जमकर सुनाया

गौरतलब है कि विजय और तृषा ने साल 2004 की मशहूर फिल्म ‘घिल्ली’ में एक दूसरे के साथ काम की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए। उनकी जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद भी किया।

हाल ही में विपक्षी पार्टी के नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक रैली के दौरान कावेरी जल विवाद को लेकर बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। विवाद के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

उनकी टिप्पणी को तृषा से जोड़कर देखा गया। कंगना रनौत ने इसकी आलोचना की। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, “पब्लिकली गंदी गाली देना, डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल करना और वल्गर जोक्स मारना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। इस अपराध के लिए मिस्टर स्टालिन को जेल भेजा गया था। हो सकता है कि अभी तक वे बेल पर बाहर आ गए हों, लेकिन यह एक अच्छी मिसाल है।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…