रणबीर कपूर, यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इस समय काफी चर्चा में है। मेकर्स ने फिल्म को ग्लोबल स्तर पर शानदार बनाने के लिए खास तैयारी की है। फिल्म का ट्रेलर 5 भारतीय भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम) समेत अंग्रेजी में भी रिलीज किया गया। नमित मल्होत्रा करीब 10 साल से ज्यादा समय से इस पर काम कर रहे हैं।
अब नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण का ट्रेलर देखने के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़नवीस ने भरोसा जताया है कि ये फिल्म ऑस्कर्स तक जाने का दम रखती है। उन्होंने साफ तौर पर फिल्म की काफी सराहना की है और उसे ऑस्कर मिलने उम्मीद जताई है।
यह भी पढ़ें- दीवाली पर नहीं बल्कि इस दिन रिलीज होगी रणबीर-यश की ‘रामायण’, मेकर्स का राम-रावण की महागाथा के बारे में बड़ा ऐलान
मुंबई में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा की नई प्राइम वन फैसिलिटी के उद्घाटन समारोह में एचटी से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यह फिल्म ऑस्कर जीतने में असफल रहती है तो उन्हें निराशा होगी। उनके इस बयान से इस फिल्म से जुड़ी विशाल उम्मीदों का पता चलता है।
उन्होंने साथ ही फिल्म में एक्टर्स द्वारा किए गए शानदार अभिनय और मेकर्स की सालों की मेहनत की तारीफ की। इससे पहले बी आर चोपड़ा की रामायण में भगवान राम का किरदार निभा चुके नितीश भारद्वाज ने भी फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद इसे ऑस्कर लायक बताया था।
यह भी पढ़ें- Ramayana Trailer Review: रामानंद सागर की ‘रामायण’ से होगी तुलना, क्या नए राम-रावण छोड़ पाएंगे अमिट छाप?
फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें अपनी भावनाओं को बताते हुए लिखा था, “रामायण ट्रेलर पर मेरी राय – बेस्ट फॉरेन फिल्म के लिए 100% ऑस्कर। नमित बधाई। सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद नितेश तिवारी वर्ल्ड सिनेमा के लिए भारत का अगला तोहफा हैं। प्रोडक्शन डिजाइन और DOP के लिए ढेर सारे अवॉर्ड्स मिलेंगे।
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली से दो दिन पहले 6 नवंबर को रिलीज होगा और दूसरा पार्ट अगले साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर ‘राम’, साई पल्लवी ‘सीता’, सनी देओल ‘हनुमान’, यश ‘रावण’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है।
