संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आज 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी संसद तक मार्च करने वाली है। इसके लिए जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अब इसी बीच सोमवार सुबह सिंगर और गीतकार विशाल ददलानी ने सीजेपी के समर्थन में एक पोस्ट किया है।

विशाल ने दिया सीजेपी को समर्थन

सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सुबह हो गई मामू! हैशटैग जंतर-मंतर हैशटैग चलो संसाद। आज इस आंदोलन को दबाने की हर साजिश रची जाएगी। आपको संयम रखना है और नज़र लक्ष्य पर रखनी है। याद रखें ये सत्याग्रह है। कोई प्रहार करें तो प्यार से रोकेगा। जवाब जीत से होगी, हिंसा से नहीं।”

यह भी पढ़ें: ‘ये व्यवस्था गूंगी, बहरी और संवेदनहीन है’, सोनम वांगचुक के समर्थन में शेखर सुमन का सरकार पर तीखा हमला

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब विशाल ने कुछ ऐसा किया हो। इससे पहले भी वह कई बार इस प्रोटेस्ट का समर्थन कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा, “देखी है आपने कभी ऐसी कायरता? सोनम को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं। इस देश का जो ये लोग कर रहे हैं, उसे देख मेरा दिल टूट रहा है। मेरे देशवालों कब जागोगे?

अगर अब नहीं जागोगे तो कब जागोगे। मुझे नहीं पता मैं क्या बोलूं, पता नहीं क्या सोचूं, बस यही है कि काश मैं वहां होता और किसी तरह से मदद कर पाता। भेजा फट रहा है मेरा गुस्से से इस वक्त।”

शबाना आजमी और प्रकाश राज पहुंचे जंतर-मंतर

सीजेपी की तरफ से शबाना आजमी का एक वीडियो जारी किया गया। इसमें अभिनेत्री का अभिवादन करते हुए देखा गया। वहीं, शबाना ने पहले जंतर-मंतर पहुंचकर अभिजीत दीपके से की मुलाकात और फिर अनशन पर बैठीं नेहा के हाथ पर किस किया। इसके अलावा अभिनेता प्रकाश राज भी जंतर-मंतर पहुंचे, जहां से भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि आज रात में आपके साथ हूं।

क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी

पीटीआई से बात करते हुए सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा, “सोनम वांगचुक इस आंदोलन की वजह नहीं हैं, बल्कि उन्होंने सिर्फ युवाओं की आवाज उठाई है। लोगों में जागरूकता पहले ही आ चुकी है और चाहे वह कल की रैली में शामिल हों या नहीं, आंदोलन जारी रहेगा।

अगर उन्हें अस्पताल से बाहर आने की अनुमति नहीं मिलती, तो लोगों का समर्थन और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कल की रैली सिर्फ शुरुआत है, जिसका मकसद सांसदों का ध्यान शिक्षा से जुड़े नीतिगत मुद्दों की ओर आकर्षित करना है। शिक्षा के लिए यह अभियान आगे भी चलता रहेगा और देशभर के लोग अपने-अपने तरीके से इससे जुड़ते रहेंगे।”

यह भी पढ़ें: ‘जो हुआ वह सही नहीं था’, सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराने पर जताई नाराजगी, एक्टिविस्ट के समर्थकों से की ये अपील