रोहित शेट्टी की फिल्म ‘Cirkus’ का गाना ‘करंट लगा रे’ (Current Laga Re) रिलीज हो चुका है। गाने में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एनर्जी को बराबर की टक्कर दे रही हैं। गाने में दोनों को एक साथ देख दीपवीर के फैंस बेहद खुश हो गए हैं। फिल्म ’83’ के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस जोड़ी ने ‘करंट लगा रे’ गाने में चार चांद लगा दिए हैं।
कमाल है दीपिका का लुक
8 दिसंबर को फिल्म की टीम ने गाने का म्यूजिक वीडियो रिलीज किया। दीपिका अपने गुलाबी-हरे साउथ इंडियन स्टाइल के आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। गजरे और चोकर नेकलेस के साथ दीपिका का लुक और भी खास बन गया है। वहीं रणवीर सिंह मूछों के साथ ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों के डांस मूव्स काफी मजेदार लग रहे हैं।
ये गाना शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका के साथ फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के “लुंगी डांस” गाने की याद दिलाता है, जो काफी मशहूर हुआ था। गाने के पोल और ट्यून के साथ, यह निश्चित रूप से पार्टियों में पसंदीदा वाला जा रहा है।
बता दें कि किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के ट्रेलर में दीपिका को देख फैंस हैरान रह गए। रोहित शेट्टी, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने की छलक शेयर की थी।
फैंस को बेहद पसंद है दीप-वीर की जोड़ी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने कुछ साल एक दूसरे को डेट किया था। इससे पहले एक्टर्स ‘बाजीराव मस्तानी’ (Bajirao Mastani) और ‘रामलीला’ (Ramleela) जैसी बड़ी फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
उड़ चुकी है रिश्ते में खटास की अफवाह
कुछ महीनों पहले कपल के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही थी। हालांकि दीपिका पादुकोण ने इन खबरों को झुठला दिया था। मेघन मार्कल के पॉडकास्ट पर अफवाहों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था,”मेरे पति एक हफ्ते के लिए एक म्यूजिक फेस्टिवल में थे और वह अभी घर वापस आए हैं। तो वह मेरा चेहरा देखकर खुश होने वाला है।”