सिनेमा लवर्स के बीच पुरानी हिंदी फिल्मों और उनके गानों की चर्चा हमेशा चलती है। उस दौर की मूवीज के गाने जुबां पर चढ़ जाते थे, और आज भी उनका जिक्र होता है, तो एक बार सुनने के बाद मन नहीं भरता। यहां जिक्र 34 साल पुराने एक गाने का कर रहे हैं, जो 4 मिनट 54 सेकंड में लोगों को दीवाना बनाने की ताकत रखता है। खास बात है कि एक बार इस गाने को सुनने के बाद फिर आप पूरे दिन इसे खुद ही गुनगुनाते रहेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से बात करते हैं।
पुराने दौर की फिल्मों के गाने सुनने का एक अलग ही क्रेज लोगों के बीच देखने को मिलता है। इतना ही नहीं, लोग रेडियो के सामने बैठकर परिवार के साथ गाने सुनते थे। खैर, आज के समय में हर कोई अपने मनपसंद गाने यूट्यूब या म्यूजिक ऐप्स के जरिए सुन लेते हैं। हम यहां एक ऐसे गाने का जिक्र कर रहे हैं, जिसे सुनने के बाद अलग सुकून महसूस होता है, और सोशल मीडिया पर ये गाने आज भी ट्रेंड करते हैं। इतना ही नहीं, लोग ऐसे गानों पर खूब रील्स भी बनाते हैं।
म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर खूब सुना जाता है गाना
90 के दौर में सिंगर मिनमिनी का एक बेहतरीन गाना आया था। खास बात है कि जिस फिल्म का यह गाना है, उसके अन्य सॉन्ग को भी काफी पसंद किया गया। एआर रहमान ने गाने को कंपोज किया था और दिल को छू लेने वाले बोल पीके मिश्रा ने लिखे थे। गाने को मधू शाह पर फिल्माया गया था, और रिलीज होते ही यह गाना हिट साबित हुआ। इस गाने की खास बात है कि यह आज भी दिल में छिपे जज्बात बयां करने का काम करता है।
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ में पगड़ी पहने सिगरेट पीते हुए वायरल हुई थी रणवीर सिंह की तस्वीरें, डायरेक्टर आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी
साल 1992 में आई हिट फिल्म ‘रोजा’ के एक गाने को खूब पसंद किया गया। इसके बोल है ‘दिल है छोटा-सा, छोटी-सी आशा मस्ती भरे मन की भोली-सी आशा।’ आज भी सोशल मीडिया पर इस गाने की रील्स वायरल होती हैं। इतना ही नहीं, म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी गाने को काफी ज्यादा सुना जाता है।
