बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों के पीछे ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जिनसे ज्यादातर लोग अनजान रहते हैं। सालों तक लोगों को थिरकाने वाले ‘चोली के पीछे क्या है’ से जुड़ा भी एक ऐसा ही किस्सा था, जो नीना गुप्ता के दिल में लंबे समय तक रहा और सालों बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि गाने में उनका एक सीन बाद में उन्ही के सामने माधुरी दीक्षित को दे दिया गया था और इस बात का मलाल उन्हें सालों तक रहा था।

यह भी पढ़ें-आमिर खान के सोनम वांगचुक को पहचानने से इनकार के बाद वायरल हुआ 2008 का वीडियो, तालियां बजाते नजर आए थे एक्टर

जब नीना गुप्ता का सीन माधुरी को दे दिया गया

फिल्म ‘खलनायक’ में मशहूर गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ नीना गुप्ता और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। गाने में दोनों एक्ट्रेसेस ने बंजारों की पोशाक पहने कमाल का डांस किया था लेकिन गाने में अगर आप गौर से देखें तो आपको माधुरी ज्यादा देर तक स्क्रीन पर दिखाई देती है और इसके पीछे का एक कारण ये भी था कि वो फिल्म की लीड एक्ट्रेस थी। बताया जाता है कि पहले नीना गुप्ता ने इस गाने को करने से मना कर दिया था, बाद में एक्ट्रेस ने मुश्किल से इस गाने के लिए हां की।

सालों तक रोती रहीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता

ऐसे ही एक इंटरव्यू में एक बार नीना ने इसी गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया था कि कैसे उनके सामने उनके सीन्स माधुरी को दे दिए गए थे। नीना कहती है कि ‘मैं आपको बताऊं मैं एक बात कभी नहीं भूल सकती हूं। चोली के पीछे क्या है गाने में 2-3 बार एक लंबा अलाप आता है लेकिन अगर आप गौर से देखेंगे तो उसमें अब मैं नहीं हूं, मेरा फेस नहीं है बस माधुरी का फेस है लेकिन उसमें मेरा भी होना था।

सुभाष जी ने मुझे बताया कि तुम्हें इस तरह ये करना है इसका एक्शन, लेकिन मेरे से नहीं हो पाया। पता नहीं क्या हुआ लेकिन मुझसे नहीं हुआ और उन्होंने मेरे से हटाकर वो पार्ट भी माधुरी को दे दिया। मैं सालों तक रोती रही और नींद में भी वो करने की प्रैक्टिस करती रही। उन्होंने मुझे सब समझाया कि कैसे करना है लेकिन वो हो ही नहीं पाया।

‘चोली के पीछे’ गाने को मना कर चुकी थी नीना

नीना ने इस इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस बात का सालों तक मलाल रहा था। वो इस बात के लिए बाद तक भी सुभाष घई को बोलती थीं। इस गाने को मना करने की वजह की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने करीबी दोस्त सतीश कौशिक से कहा था कि वह जाकर डायरेक्टर को बता दें कि उन्हें इस गाने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने सतीश से कहा था कि मेरी तरफ से मना कर दो। पहली बात तो मैं डांसर नहीं हूं और दूसरी बात यह कि यह मेरा गाना भी नहीं था, न ही इसमें मेरा पूरा डांस था।”

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में नाइट शिफ्ट में एक्शन शूट कर रहीं दीपिका, कभी 8 घंटे शिफ्ट को लेकर उठाई थी आवाज

बाद में फिल्म के डायरेक्टर ने जब पर्सनली उन्हें समझाया और बताया कि इस गाने से उन्हें इस गाने से कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि फायदा ही होगा। तब नीना ने इस गाने के लिए हां कही और इस आइकॉनिक गाने को पर्दे पर फिल्माया। ये गाना आज भी हर शादी पार्टी की जान माना जाता है।