जानिए कब रिलीज होगा अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर
इस फिल्म में अर्जुन माधव झा के किरदार में दिखेंगे,जो बास्केटबॉल का बेहतरीन खिलाड़ी है। बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म के लिए एनबीए से 3 महीने तक बास्केटबॉल का प्रशिक्षण लिया है।

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी चेतन भगत ने दी। चेतन भगत ने ट्विट करते हुए लिखा की हाफ गर्लफ्रेंड के पोस्टर, ट्रेलर और गाने मार्च अंत या अप्रैल की शुरूआत से आने शुरू हो जाएंगे। चेतन भगत ने साथ ही यह भी लिखा, हाफ गर्लफ्रेंड का म्युजिक इस साल की बेस्ट एल्बम होगी। भगत ने लिखा की वह यह बात सबके साथ शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। यह फिल्म चेतन भगत के नॉवल हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित है।
चेतन भगत इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं और मोहित सूरी इस फिल्म के डायरेक्ट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर इस फिल्म में लीड रोल में हैं। हाफ गर्ल फ्रेंड इस साल 19 मार्च को रिलीज होगी। यह कोई पहला मौका नहीं है जब अर्जुन चेतन भगत के नॉवेल बेस्ड फिल्म में दिखाई देंगे। अर्जुन इससे पहले अर्जुन टू-स्टे्टस में भी काम कर चुके हैं।
इस फिल्म में अर्जुन माधव झा के किरदार में दिखेंगे,जो बास्केटबॉल का बेहतरीन खिलाड़ी है। बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म के लिए एनबीए से 3 महीने तक बास्केटबॉल का प्रशिक्षण लिया है। वहीं उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर एक रईस लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। गौरतलब है कि एनबीए के पेशेवर जब पांच महीने के लिए भारत आए थे, जिसमें उन्होंने तीन महीने अर्जुन को प्रशिक्षण दिया और बाकी के दो महीने फिल्म के बास्केटबॉल वाले दृश्यों पर काम किया।
इसके अलावा हाफ गर्लफ्रेंड पहली ऐसी भारतीय फिल्म होगी जिसकी शूटिंग यूनाइटेड नेशन के हेडक्वाटर में हुई है। बता दें कि फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में भारत में प्राइमरी रूलर एजुकेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण मैसेज है और इस तथ्य ने वाकई में यूएन के अधिकारियों को छुआ है। वहीं अर्जुन ने भी ट्विटर पर एक ट्विट कर इस बारे में जानकारी शेयर की थी।
Half Girlfriend poster, trailer, songs will all start coming out around end March/ early April. Stay tuned! #halfgirlfriend
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) March 14, 2017
वीडियो: तैमूर अली खान को 'लिटल जॉन' कहने पर करीना कपूर ने कहा- "यह गलत जानकारी है"
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App