Chetak Screen Awards: 5 अप्रैल को मुंबई में चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन होने वाला है, जिसे लेकर लोग अभी से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसके अवॉर्ड सेरेमनी को होने में अभी समय है। ऐसे में चलिए आज हम आपको इस अवॉर्ड फंक्शन के पिछले सालों के कुछ यादगार पलों के बारे में बताते हैं। इसमें एक किस्सा अमिताभ बच्चन से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, साल 2017 में हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में मेगास्टार अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘पिंक’ में उनके दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को देखने के बाद उसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने काफी सराहा था। वहीं, बिग बी ने अपना यह अवॉर्ड उस समय बेटी श्वेता को डेडिकेट किया था। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
ये अभिनेता भी थे उस साल नॉमिनेट
साल 2017 में बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में अमिताभ बच्चन के साथ सलमान खान ‘सुल्तान’ के लिए, अक्षय कुमार ‘एयरलिफ्ट’ और ‘रुस्तम’ के लिए, रणबीर कपूर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के लिए और शाहरुख खान ‘फैन’ के लिए नॉमिनेट थे। हालांकि, अवॉर्ड बिग बी ने जीता था।
श्वेता को किया था डेडिकेट
उस अवॉर्ड समारोह में अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ पहुंचे थे। अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने अपना बेस्ट एक्टर अवॉर्ड बेटी श्वेता को समर्पित किया। यह पल समारोह का बेहद भावुक और यादगार क्षण बन गया था। अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने थैंक्यू स्पीच दी और कहा कि वे फिल्म ‘पिंक’ में दिखाए गए संदेश से पूरी तरह सहमत हैं।
उन्होंने बताया था कि फिल्म के विषय ने उन्हें बहुत गहराई से प्रभावित किया और यह मुद्दा उनके दिल के काफी करीब रहा। बिग बी ने ‘पिंक’ के दमदार और सही समय पर दिए गए मैसेज पर भी जोर दिया, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान जैसे अहम मुद्दे को बहुत प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया।
उन्होंने फिल्म के मुख्य संदेश ‘नो मीन्स नो’ को भी दोहराया हुए कहा था कि यह बात याद दिलाती है कि महिलाओं के साथ हमेशा सम्मान और बराबरी का व्यवहार होना चाहिए। बिग बी ने महिलाओं को सपोर्ट करने वाली फिल्म का हिस्सा होने पर गर्व जताया था, जिन्हें उन्होंने देश की 50% ताकत बताया था। उन्होंने बताया था कि इस फिल्म ने यह तय करने में मदद की कि वह भविष्य में किस तरह के रोल करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: लयारी का बादशाह बना हमजा अली मजारी
Dhurandhar 2 Trailer Release: कई हफ्तों के इंतजार के बाद आखिरकार मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके ट्रेलर के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
