चेतक स्क्रीन अवॉर्ड ने 7 साल बाद वापसी की है। 5 अप्रैल को मुंबई के YRF स्टूडियो में इस अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया, जिसे अभिनेत्री आलिया भट्ट, कॉमेडियन जाकिर खान और सुनील ग्रोवर के साथ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने होस्ट किया। इस बार चेतक स्क्रीन अवॉर्ड में थिएटर और ओटीटी दोनों ही प्लेटफॉर्म के बेहतरीन कलाकार एक साथ आए और 31 अलग-अलग कैटेगरी में कलाकारों को सम्मानित किया गया।

वहीं, चेतक स्क्रीन अवॉर्ड का रेड कार्पेट किसी शानदार नजारे से कम नहीं था, जहां आलिया भट्ट, करण जौहर, विक्की कौशल, रसिका दुगल, राजकुमार हिरानी और नीता अंबानी समेत कई हस्तियों ने अपने बेमिसाल फैशन से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। हालांकि, इस ग्लैमर और हाई फैशन के बीच कई अभिनेत्रियों ने साड़ी में महफिल लूट ली।

यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारे छक्के इंडिया में गिरे, मेरा पाकिस्तान में’, सचिन तेंदुलकर को खूब पसंद आई ‘धुरंधर’, राकेश बेदी के पास आया फोन

सोनाली बेंद्रे का मॉडर्न ड्रेप

सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं। ‘सरफरोश’ अभिनेत्री ने साड़ी को एक नए अंदाज में पेश किया। उन्होंने ब्लैक और सिल्वर रंग की मॉडर्न स्टाइल साड़ी पहनी, जो स्कर्ट की तरह डिजाइन की गई थी और उस पर खूबसूरत ब्रोकेड पैटर्न थे। इसके साथ उन्होंने कुर्ता-स्टाइल का फिटेड टॉप पहना, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था।

Photo Credit: Express photo by Narendra Vaskar

इस दौरान सोनाली ने अपना मेकअप सिंपल रखा और बड़े इयररिंग्स के साथ लुक को स्टाइल किया। बालों को हल्के वेव्स में खुला रखा। साथ ही, एक ब्लैक क्लच कैरी किया, जिसका हैंडल काफी डिजाइनर और चमकदार था।

कोंकणा सेन शर्मा लगीं खूबसूरत

‘द अक्यूज़्ड’ अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने डार्क ब्लू कलर की फ्लोरल साड़ी पहन सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।  उनका लुक बहुत ही एलिगेंट और सादा होते हुए भी बेहद खूबसूरत लग रहा था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड टोन मेकअप किया। मिडल-पार्टेड हेयरस्टाइल और सिल्वर चोकर व ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को एलिगेंट और मॉडर्न टच दिया।

Photo Credit: Express photo by Akash Patil

गिरिजा ओक का ट्रेडिशनल चार्म

गिरिजा ओक ने सॉफ्ट आइवरी रंग की साड़ी पहनी, जिस पर हल्का गोल्डन बॉर्डर था। साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से ड्रेप किया गया था। सॉफ्ट वेव्स और नेचुरल मेकअप ने उनके लुक को बेहद ग्रेसफुल बना दिया।

Photo Credit: Express photo by Akash Patil

आलिया भट्ट ने पहनी डिजाइनर गौरव गुप्ता की साड़ी

आलिया भट्ट, जिन्होंने चेतक स्क्रीन अवॉर्ड शो को होस्ट भी किया, उन्होंने डिजाइनर गौरव गुप्ता की मोगरा साड़ी पहनी, जिसमें एक ड्रामेटिक ट्रेल था। उन्होंने इस साड़ी को एम्बेलिश्ड स्लीवलेस ब्लाउज, मिनिमल मेकअप और डायमंड चोकर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

Photo Credit: Express photo by Akash Patil

नीता अंबानी का बेहतरीन लुक

बिजनेसवुमन नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की सब्यसाची साड़ी पहनी, जो 2020 के ‘द मार्गरीटा’ कलेक्शन से थी। यह शैंपेन-गोल्ड साड़ी सिल्क/सैटिन ब्लाउज के साथ पेयर की गई थी। डायमंड ज्वेलरी और स्टेटमेंट क्लच के साथ उनका लुक बेहद रॉयल नजर आया।

Photo Credit: Express photo by Narendra Vaskar

पूनम ढिल्लों का वाइब्रेंट स्टाइल

पूनम ढिल्लों डीप पर्पल शिमर साड़ी में नजर आईं, जो लाइट में चमकती हुई बेहद आकर्षक लग रही थी। स्टेटमेंट ज्वेलरी और क्लच के साथ उनका लुक क्लासिक और ग्लैमरस था।

शुभांगी अत्रे लगीं खूबसूरत

‘भाभीजी घर पर हैं’ की अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने लाइम ग्रीन साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने लेस-ट्रिम कैमीसोल ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। मिनिमल मेकअप, स्ट्रेट हेयर और स्मार्टवॉच पहन कर उन्होंने अपने लुक को मॉडर्न टच दिया।

Photo Credit: Express photo by Narendra Vaskar

शीबा चड्ढा का एलिगेंट अंदाज

‘बधाई दो’ की अभिनेत्री शीबा चड्ढा ने पिंक साड़ी को सिल्वर एम्ब्रॉयडरी के साथ कैरी किया। सॉफ्ट कर्ल्स, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और पोटली बैग के साथ उनका लुक ट्रेडिशन और मॉडर्निटी का खूबसूरत मेल था।

अक्षरा सिंह का कॉन्ट्रास्ट लुक

‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम अक्षरा सिंह ने बेज प्रिंटेड साड़ी को रेड ब्लाउज के साथ पेयर किया, जो एक शानदार कॉन्ट्रास्ट बना रहा था। हैवी सिल्वर ज्वेलरी और इंट्रीकेट पैटर्न्स ने उनके लुक को फेस्टिव और आर्टिस्टिक बना दिया।

यह भी पढ़ें: ‘सैयारा’ की सक्सेस से पहले नौकरी पाने के लिए बार-बार एग्जाम दे रहे थे फहीम अब्दुल्ला, चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में जीता बेस्ट प्लेबैक सिंगर का खिताब