Chetak Screen Awards 2026: हिंदी फिल्मों के गाने सिर्फ हमें सिर्फ थिरकने पर मजबूर करने वाली धुन ही नहीं देते, बल्कि ऐसे हुक स्टेप भी देते हैं जो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं और ट्रेंड बन जाते हैं। प्रतिष्ठित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में विजय गांगुली ने फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ के वायरल डांस मूव्स के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड अपने नाम किया।

इस कैटेगरी में अन्य नामांकनों में बॉस्को लेस्ली मार्टिस शामिल थे, जिन्हें ‘आजाद’ के ‘उई अम्मा’ और ‘देवा’ के भसड़ मचा के लिए दो बार नॉमिनेट किया गया था। वहीं विजय गांगुली को ‘थम्मा’ के गाने ‘दिलबर की आंखों का’ के लिए भी नामांकन मिला था। वहीं, गणेश आचार्या को ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के ‘पनवाड़ी’ गाने के लिए नॉमिनेट किया गया।

यह भी पढ़ें: Chetak SCREEN Awards 2026 LIVE: ‘धुरंधर’ को अब तक मिले 11 स्क्रीन अवॉर्ड, ‘सैयारा’ के लिए अहान पांडे को भी मिला अवॉर्ड

मुंबई में रविवार को आयोजित हुए इस ग्रैंड इवेंट में अरशद वारसी ने विजेता को ट्रॉफी दी। वहीं, आपको बता दें कि इस इवेंट की मेजबानी बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट, कॉमेडियन जाकिर खान और सुनील ग्रोवर के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी (एडिटर – हिंदी, द इंडियन एक्सप्रेस) ने की।

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 के बारे में

द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा स्थापित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स कला को केवल मेरिट, ईमानदारी और साथियों के सम्मान के आधार पर पहचान देते हैं। चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनी और विजेताओं का चयन स्क्रीन अकादमी द्वारा किया गया, जो 53 प्रतिष्ठित फिल्मकारों, कलाकारों और सांस्कृतिक हस्तियों से मिलकर बनी एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी संस्था है।

स्क्रीन अकादमी के कुछ प्रमुख सदस्यों में प्रोसेनजीत चटर्जी, आरएस प्रसन्ना, राजीव मेनन, राजकुमार हिरानी, ​​रेसुल पुकुट्टी, शूजीत सरकार, दीपा मेहता, श्रीराम राघवन, राम माधवानी, गुनीत मोंगा कपूर, जॉन अब्राहम, कबीर खान, करण जौहर, मुकेश छाबड़ा, पायल कपाड़िया, रीमा दास और विद्या बालन शामिल हैं।

डॉ. प्रिया जयकुमार, जो यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स में सिनेमा और मीडिया स्टडीज की कुर्सी पर हैं और स्क्रीन एकेडमी में स्कॉलर-इन-रेजिडेंस में भी हैं, ने इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अकादमी के सदस्यों के लिए एक विस्तृत मूल्यांकन प्रणाली (रूब्रिक) तैयार की। प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग के बाद, स्क्रीन अकादमी ने फिल्मों के माध्यम से वोट का आकलन किया।

यह भी पढ़ें: Chetak Screen Awards 2026: ‘धुरंधर’ के लिए आदित्य धर ने जीता बेस्ट डायलॉग का पुरस्कार