चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 मुंबई में 5 अप्रैल को आयोजित हुआ। यह पहली बार था जब कोई अवॉर्ड शो लाइव आयोजित किया गया। अवॉर्ड शो को आलिया भट्ट, ज़ाकिर खान, सौरभ द्विवेदी और सुनील ग्रोवर ने होस्ट किया था। इस दौरान कई मज़ेदार पल हुए जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए हैं।
अगर किन्हीं वजहों से आप ये शो लाइव नहीं देख पाए हैं तो कोई बात नहीं क्योंकि यहां हम आपको शो के 5 मज़ेदार पल शेयर करने वाले हैं, जो शो की हाइलाइट्स थे।
1- आलिया भट्ट ने ‘गॉन गर्ल’ विवाद को मज़ेदार अंदाज़ में किया खत्म
अवॉर्ड शो होस्ट करते हुए आलिया भट्ट ने अपने BAFTA वाले वायरल मोमेंट को बड़े ही हल्के-फुल्के और मज़ेदार अंदाज़ में याद किया। 79th British Academy Film Awards के रेड कार्पेट पर आलिया से जब सबसे बड़े प्लॉट ट्विस्ट वाली फिल्म के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने थोड़ी झिझक के बाद Gone Girl का नाम लिया था। उनके जवाब और एक्सप्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हुई थी।
अब चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स के मंच पर आलिया ने उसी पल को मज़ाक में बदल दिया। कॉमेडियन ज़ाकिर खान ने बातचीत के दौरान ‘गुंडा’ के मशहूर डायलॉग ‘मेरा नाम है पोते, जो अपने बाप के भी नहीं होते’ को दोहराया। इस पर आलिया तुरंत बोलीं, “गुंडा! ओह माय गॉड, सबसे बड़ा प्लॉट ट्विस्ट तो गुंडा है… मैंने Gone Girl क्यों कहा?”
उनके इस मज़ेदार जवाब पर ज़ाकिर ने भी फिल्मी अंदाज़ में कहा, “बड़े-बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं,” जिससे माहौल और हल्का हो गया।
2- नथिंग टू हाइड अवॉर्ड पर चुटकी
स्क्रीन अवॉर्ड्स ने साल 2018 में नथिंग टू हाइड अवॉर्ड कृति सेनन और शाहिद कपूर को दिया था। अब चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में सुनील ग्रोवर और आलिया भट्ट ने उसी अवॉर्ड पर चुटकी ली। सुनील ग्रोवर ‘आमिर खान’ के लुक में स्टेज पर आए और अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान आमिर बने सुनील ग्रोवर ने कहा कि वो अवॉर्ड शो में जाना छोड़ चुके हैं। जिस पर आलिया कहती हैं कि ये अवॉर्ड शो अलग है।
‘शानदार, असली और बेहद खास’: चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 से अनुपम खेर ने शेयर किए यादगार पल
आलिया ने कहा कि सिर्फ अटेंड करने के लिए अवॉर्ड नहीं मिलेगा। पहले नथिंग टू हाइड अवॉर्ड स्क्रीन का ही हिस्सा था लेकिन अब हम अपनी गलतियां सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
3- सुनील ग्रोवर बने जॉनी हांडा
चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में मजेदार पल तब आया जब सुनील ग्रोवर जॉनी हांडा बनकर स्टेज पर पहुंचे। सुनील ग्रोवर ने अपने मजाकिया अंदाज में दर्शकों का दिल जीत लिया।
‘FIR से पहले वो आपके भी दोस्त थे’, जाकिर खान के मज़ेदार AIB जोक पर आलिया भट्ट हुईं हैरान
4- जावेद अख्तर बनकर सुनील ग्रोवर ने लूटी लाइमलाइट
चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा हंसी दर्शकों को तब आई जब सुनील ग्रोवर ने जावेद अख्तर के लुक में मिमिक्री की। फराह खान के साथ सुनील ग्रोवर ने स्टेज शेयर किया और इस दौरान सुनील ग्रोवर ने फराह खान के यूट्यूब शो को लेकर भी उनकी टांग खींची। मजेदार बात ये है कि जिस वक्त सुनील ग्रोवर ये एक्ट कर रहे थे जावेद अख्तर वहां मौजूद थे।
5- धर्मेंद्र को दिया गया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान धर्मेंद्र के बेटे और अभिनेता बॉबी देओल स्टेज पर आए और पापा को याद किया। धर्मेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और दर्शक भी इमोशनल हो गए।
