फिल्म इंडस्ट्री के फेमस और चर्चित अवॉर्ड शो चेतक स्क्रीन अवॉर्ड 2026 अगले महीने 5 अप्रैल को मुंबई में होने वाले हैं, जिसको लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। अब इस शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर अपने मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में कॉमेडियन एक अलग ही अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जहां उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन्स एक बार फिर दर्शकों को हंसा रही है। साथ ही वह एक खास मैसेज भी दे रहे हैं।
जारी हुआ चेतक स्क्रीन अवॉर्ड का प्रोमो
चेतक स्क्रीन अवॉर्ड के प्रोमो में सुनील ग्रोवर डबल रोल में नजर आ रहे हैं। एक तरफ वह अमोल पालेकर की फिल्म ‘गोलमाल’ के राम प्रसाद के किरदार की तरह दिख रहे हैं, तो दूसरी तरफ वह उत्पल दत्त बने हैं। दोनों के बीच अवॉर्ड्स को लेकर बातचीत होती है। फिर राम प्रसाद बने सुनील ग्रोवर अपने बॉस से पूछते हैं कि वह 2026 में रेट्रो सीन क्यों कर रहे हैं। इसके जवाब में उनके बॉस कहते हैं क्योंकि फिल्म अवॉर्ड्स में अभी तक गोलमाल चल रहा है। अब फोन पर अवॉर्ड्स की सौदेबाजी नहीं होगी।
कॉमेडियन की एक्टिंग ने जीता दिल
प्रोमो देखने के बाद एक बार फिर सुनील ग्रोवर ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह लीजेंड है। एक अन्य ने लिखा, “एआई खतरें में हैं। एक अन्य ने लिखा कि सुनील अल्टीमेट शख्स हैं।
कहां देख सकते हैं चेतक स्क्रीन अवॉर्ड
बता दें कि चेतक स्क्रीन अवॉर्ड को रविवार रात 8 बजे सोनी टीवी और यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा यह ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी आने वाले हैं। बता दें कि इस बात शो पत्रकार सौरभ द्विवेदी, अभिनेत्री आलिया भट्ट, स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान और सुनील ग्रोवर होस्ट करते हुए नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जब 2016 में ऋषि कपूर को मिला था ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’, अभिनेता ने सिमी गरेवाल को कहा था शुक्रिया
