मुंबई में रविवार को आयोजित प्रतिष्ठित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में हिंदी सिनेमा और ओटीटी की बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया गया। इस इवेंट में अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का पुरस्कार अपने नाम किया।
हालांकि इस श्रेणी में उन्हें कड़ी टक्कर मिली, क्योंकि इसमें जो दूसरे कलाकार नॉमिनेट थे वो राकेश बेदी (धुरंधर), नसीरुद्दीन शाह (गुस्ताख इश्क), सौरभ शुक्ला (जॉली एलएलबी 3) और दीपक डोबरियाल (जुगनुमा: द फेबल) शामिल थे।
यह भी पढ़ें: Chetak Screen Awards 2026: ‘हक’ फिल्म ने जीता बेस्ट फिल्म फॉर जेंडर सेंसिटिविटी अवार्ड
यह अवॉर्ड राज बब्बर ने दिया, हालांकि अक्षय खन्ना समारोह में मौजूद नहीं थे। इस कार्यक्रम को आलिया भट्ट, जाकिर खान, सुनील ग्रोवर और सौरभ द्विवेदी ने होस्ट किया।
चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 के बारे में
द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा स्थापित इस अवॉर्ड समारोह में नामांकन और विजेताओं का चयन स्क्रीन अकादमी द्वारा किया गया, जो एक स्वतंत्र और गैर-लाभकारी संस्था है। इस अकादमी में 53 प्रतिष्ठित फिल्मकार, कलाकार और सांस्कृतिक हस्तियां शामिल हैं।
अकादमी के प्रमुख सदस्यों में प्रोसेनजीत चटर्जी, राजकुमार हिरानी, रेसुल पुकुट्टी, शूजीत सरकार, दीपा मेहता, श्रीराम राघवन, गुनीत मोंगा कपूर, जॉन अब्राहम, कबीर खान, करण जौहर, विद्या बालन और रीमा दास जैसे नाम शामिल हैं।
इसके अलावा, डॉ. प्रिया जयकुमार (यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स में सिनेमा और मीडिया स्टडीज़ की चेयर) ने मूल्यांकन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अकादमी के सदस्यों के लिए एक विस्तृत मूल्यांकन प्रणाली (रूब्रिक) तैयार की, जिसके आधार पर फिल्मों का आकलन किया गया। प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग के बाद, स्क्रीन अकादमी ने मतदान के जरिए विजेताओं का चयन किया।
यह भी पढ़ें: रेड कार्पेट पर पहुंचे सितारे, अनु मलिक ने ‘धुरंधर के डायलॉग का बनाया गाना
