मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ को लोगों ने खूब प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 500 करोड़ के आसपास का बिजनेस भी किया। इसके लीड स्टार्स अहान पांडे और अनीता पड्डा को फैंस से बहुत जबरदस्त प्यार और पहचान मिली। हाल ही में हुए ‘चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026’ में दोनों एक्टर्स को ‘ब्रेकथ्रू एक्टर’ का अवॉर्ड मिला।

हालांकि, जब यह इवेंट हुआ था तो लीड एक्टर्स अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे और अवॉर्ड लेने के लिए वहां मौजूद नहीं हो पाए। अब उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं यहां मरना नहीं चाहता’, उदयपुर सेंट्रल जेल में बिगड़ी सेहत को लेकर विक्रम भट्ट का खुलासा

अहान पांडे ने कहा शुक्रिया

अहान पांडे ने वीडियो में कहा, “ब्रेकथ्रू स्टार ऑफ द ईयर (मेल) जीतना मेरे लिए बहुत ही खास एहसास है। स्क्रीन अवॉर्ड्स हमेशा से ही कड़ी मेहनत और ईमानदारी को सराहने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए मैं इस सम्मान के लिए सचमुच दिल से शुक्रगुजार हूं। मैंने स्क्रीन अवॉर्ड्स देखते-देखते ही अपना बचपन बिताया है और यह मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी चीज है।”

अनीत पड्डा ने कही ये बात

अनीत पड्डा ने कहा, “स्क्रीन अवॉर्ड्स का बहुत-बहुत शुक्रिया कि उन्होंने मुझे ‘ब्रेकथ्रू स्टार ऑफ द ईयर (फीमेल)’ का अवार्ड दिया। ‘सैयारा’ ने हमें सिर्फ एक फिल्म से कहीं ज्यादा दिया। इसने हमें खुद को खोजने और यह बताने दिया कि हम कौन हैं। दुनिया को यह दिखाने का मौका दिया कि हम क्या करते हैं।”

फिर अहान ने अपना अवॉर्ड पूरी ‘सैयारा’ टीम को समर्पित किया और उनकी कड़ी मेहनत को सराहा। अभिनेता ने कहा, “यह अवॉर्ड हर उस इंसान का है जिसने कैमरे के पीछे रहकर बिना थके काम किया, ताकि हम अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकें। यह सब आपकी कड़ी मेहनत और लगन की वजह से ही मुमकिन हो पाया।”

अनीत ने फिल्म के मुख्य क्रिएटर्स के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने कहा, “हम आदि सर और अक्षय सर के बेहद आभारी हैं कि उन्होंने हम पर विश्वास किया और हमारे निर्देशक मोहित सूरी का भी धन्यवाद, जिन्होंने हमें ऐसी कहानी सौंपी जिसमें सच्चाई और ईमानदारी की बहुत जरूरत थी। मोहित सर, हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे।”

अहान पांडे ने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए अपना मैसेज खत्म करते हुए कहा कि उन सभी लोगों का भी शुक्रिया जिन्होंने ‘सैयारा’ देखी, जिन्होंने हमें अपनाया और हमें इतना प्यार दिया। यानी हमारे दर्शक- हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, धन्यवाद।”

यह भी पढ़ें: ‘आई लव यू’, अहान पांडे ने अवॉर्ड शो में अनीत पड्डा को किया प्रपोज, रील से रियल लाइफ में हिट हुई ‘सैयारा’ की जोड़ी