Chauhaan : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म ‘चौहान’ की घोषणा कर दी है। अपने पिता वीरू देवगन के जन्मदिन के मौके पर एक्टर ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की। 2 मिनट 24 सेकेंड के इस अनांउसमेंट वीडियो में अजय देवगन दमदार एक्शन और स्वैग वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक्टर एक बार फिर से एक्शन अंदाज में वापसी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Teaser: कालीन भैया के साथ रवि किशन ने मचाया ‘भौकाल’, नए किरदारों के साथ मिला ढेर सारा सस्पेंस

मेकर्स ने अजय देवगन के पिता और बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए फिल्म ‘चौहान’ का पहला लुक जारी किया। इसे देखकर साफ समझ आ रहा है कि इस फिल्म में एक्शन भरपूर होगा। अभी अजय देवगन के अलावा फिल्म के बाकी किरदारों से पर्दा नहीं हटाया गया है। फिल्म में एक्टर चौहान नाम के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म ‘चौहान’ का दमदार अनाउंसमेंट

बात करते हैं वीडियो की तो, फिल्म ‘चौहान’ के इस वीडियो की शुरूआत में कुछ उग्र प्रदर्शनकारी दिखाई देते हैं जो हाथों में पत्थर लिए तैयार हैं। इसके साथ साथ बैकग्राउंड में डायलॉग सुनाई देते हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि चौराहे पर 300 लड़के थे मेजर, घर सिर्फ 270 पहुंचे, 30 लड़के कम हैं। इस अनाउंसमेंट में अजय देवगन की एंट्री पर अमिताभ बच्चन का मशहूर गाना ‘जुम्मा चुम्मा’ का इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म ‘चौहान’ कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें अजय देवगन ने एक फौजी की भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें- Prahaar Teaser : ‘कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले वकील की कहानी, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार टीजर रिलीज

15 लाख फौजी, 35 हजार करोड़ का इंवेस्ट

तभी अजय देवगन की आवाज में संवाद आता है कि ‘गलती हमारी थी। ईंट का जवाब पत्थर से, लेकिन अगर सामने वाला पत्थर ही उठा ले, तो जवाब क्या। टीयर गैस तो मास्क ऑनलाइन मिलते हैं, बैलेट गन्स तो लिमिटेड नुकसान, वॉटर कैनन टेंपरेरी सॉल्यूशन। 75 साल, 15 लाख फौजी, 35 हजार करोड़ का इंवेस्ट लेकिन उसके बाद भी पत्थर का जवाब नहीं। 75 साल बाद जवाब आ रहा है, पठानों से कह दो कि चौहान आ रहा है।’

कब रिलीज होगी फिल्म ‘चौहान’

ये फिल्म 1 अक्तूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, अभी फिलहाल बस फिल्म की घोषणा की गई है। फिल्म का निर्देशन नीरज यादव ने किया है और ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा फिल्म के निर्माता हैं।