हर किसी के रिश्ते में खटास आती है, जिनमें से कुछ टिक जाते हैं और कुछ टूट जाते हैं। ऐसे ही कुछ ब्रेकअप हमारी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी हुए। ये साल खत्म होने को है और नया साल आने वाला है। लेकिन कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने इस साल अपने प्यार को खो दिया। जिनमें से दिव्या अग्रवाल एक हैं, जिन्हें साल के अंत में एक बार फिर प्यार मिल गया,लेकिन कई अब भी अपना जीवन अकेले बिता रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी कपल्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस साल ब्रेकअप हुआ।
चारू असोपा-राजीव सेन
चारू असोपा और राजीव सेन (Charu Asopa and Rajeev Sen) का बिखरता रिश्ता इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंचकर सही हुआ और फिर बिगड़ गया। नौबत ये आ गई कि चारू अपनी बेटी के साथ अलग घर में रह रही हैं। राजीव और चारू के फैंस उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्साहित रहते हैं, इसलिए दोनों ही अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं और अपडेट देते रहते हैं।
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद
एक्ट्रेस और रिएलिटी शो विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और वरुण सूद (Varun Sood) ने इसी साल मार्च में अपने ब्रेकअप की खबर देकर फैंस का दिल तोड़ दिया था। दिव्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था कि कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि दोनों की दोस्ती अब भी बरकरार है और ब्रेकअप के बाद उन्हें एक साथ देखा गया। लेकिन हाल ही में दिव्या ने मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन से सगाई करके सबको हैरान कर दिया है।
शमिता शेट्टी-राकेश बापट
बिगबॉस ओटीटी में एक दूसरे के करीब आए शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapat) का रिश्ता कब टूटा फैंस ये समझ नहीं पाए। दोनों के बीच प्यार साफ नजर आता था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों ने साथ में दिखना बंद कर दिया। फिर इस साल जुलाई में उन्होंने अपने रिश्ते के खत्म होने का ऐलान कर दिया। शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए #Shara के फैंस को इसकी जानकारी दी थी।
माइशा अय्यर और ईशान सेहगल
ईशान सेहगल (Ieshaan Sehgaal) और माइशा अय्यर (Miesha Iyer) बिग बॉस 15 में एक साथ नजर आए थे और दोनों में प्यार हो गया था। दोनों बिग बॉस के घर में हमेशा एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते थे। घर से बाहर होने के बाद ये कपल अपने रोमांस को लेकर सुर्खियों में बना रहा। इस साल सितंबर में ईशान ने एक्ट्रेस साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा की। माइशा ने भी इस खबर पर हामी भरी।
राखी सावंत-रितेश
राखी सावंत ने साल 2019 में रितेश संग अपनी शादी की घोषणा की थी। लेकिन तीन साल तक उनकी पहचान छिपाने के बाद राखी बिगबॉस 15 में रितेश के साथ नजर आईं। दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन बाहर आने के बाद दोनों की ये कथित शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और वह अलग हो गए। अलग होने के कुछ महीने बाद ही राखी ने आदिल को डेट करने की बात कही। आदिल दुर्रानी और राखी सावंत कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और लाइमलाइट में बने रहते हैं।
नितिश भारद्वाज और स्मिता गेट
महाभारत फेम नितिश भारद्वाज शादी के 12 साल बाद अपनी पत्नी-आइएएस ऑफिसर स्मिता गेट से अलग हो गए हैं। दोनों साल 2019 में ही एक दूसरे से अलग रहने लगे थे, लेकिन एक्टर ने इस साल अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया। हालांकि उन्होंने अलग होने का कारण नहीं बताया, लेकिन दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।