Kris Wu: क्रिस वू चीनी मूल के कैनेडियन पॉप सिंगर रैपर और एक्टर है। इन दिनों क्रिस वू(Kris Wu) चर्चा में बने हुए हैं। बीजिंग के चाओयांग जिला न्यायालय ने उन्हें तीन महिलाओं के साथ बलात्कार और ग्रुप सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए भीड़ इकट्ठा करने का दोषी पाया है। कोर्ट ने उनको 13 साल की सजा सुनाई है। क्रिस वू को 2021 में पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब एक 19 वर्षीय स्टूडेंट ने उन पर डेट रेप का आरोप लगाया था।
बता दें, छात्रा ने बताया था कि क्रिस वू(Kris Wu) ने उसके साथ डेट और रेप तब किया था, जब वह महज 17 साल की थी। लेकिन उस समय क्रिस वू ने अपने ऊपर लगे इन गंभीर आरोपों से इनकार कर दिया था। इस घटना के बाद 24 लड़कियों ने क्रिस के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी थी।
सिंगर पर लगे ये आरोप
बीजिंग के चाओयांग जिला न्यायालय ने कहा है कि 2020 के रेप के मामले में 11 साल 6 महीने की सजा दी गई है। जबकि यौन स्वच्छंदता में संलग्न होने के लिए भीड़ इकट्ठा करने के अपराध में उन्हें 10 महीने की सजा सुनाई गई। यह मामला 2018 का है, जिसमें क्रिस(Kris Wu) और अन्य लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं का यौन शोषण किया। कोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म के मामले में तीनों पीड़िताओं ने भी शराब पी रखी थी और वे विरोध करने में असमर्थ थीं। कोर्ट ने कहा कि दोनों मामलों को मिलाकर संयुक्त रूप से 13 साल की सजा पर सहमति बनी है।
कोर्ट ने लगाया इतने मिलियन का जुर्माना
अदालत ने बयान में कहा, ‘तथ्यों के अनुसार अपराध की प्रकृति, परिस्थितियों और हानिकारक परिणामों के अनुसार, अदालत ने उपरोक्त निर्णय दिया। क्रिस वू को दूसरे आरोपों में पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है। क्रिस वू पर टैक्स फ्रॉड के भी आरोप हैं। उन्हें जुर्माने के तौर पर 600 मिलियन युआन देंगे होंगे, जो 6, 82,64,46, 000 रुपये के बराबर है। बता दें कि रेप के आरोप लगने क बाद ही क्रिस वू के साथ बहुत से बड़े ब्रांड्स ने अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली थी। इनमें पोर्श और लुई वुइटन सहित कई इंटरनेशनल ब्रैंड का नाम शामिल है।