Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए थी और इन 9 दिनों में फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस का लिया है। वहीं, इसी बीच 30 जनवरी को रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ भी रिलीज हुई।

‘मर्दानी 3’ को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मर्दानी 3’ को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं और ‘बॉर्डर 2’ अपने नौ दिन पूरे कर चुकी है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि शनिवार को इन दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: ‘अच्छी फिल्में नहीं बन रहीं…’ ‘ओ रोमियो’ की रिलीज से पहले बॉलीवुड पर ये क्या बोल गए शाहिद कपूर?

‘बॉर्डर 2’ ने छोड़ा ‘वॉर 2’ को पीछे

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने 8वें दिन शुक्रवार को 10.75 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन वीकेंड वाले दिन यानी शनिवार को इसके कलेक्शन में उछाल आया। फिल्म ने 9वें दिन 17.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब तक 252.75 करोड़ हो गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2025 में आई ‘वॉर 2’ ने 236.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

‘मर्दानी 3’ ने पकड़ी रफ्तार

रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी को काफी पसंद किया गया। इसका पहला पार्ट साल 2014 में रिलीज हुआ था। इसके बाद मेकर्स 2019 में फिल्म का दूसरा पार्ट ‘मर्दानी 2’ लेकर आए। उसे भी लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इसी को देखते हुए लगभग 6 साल बाद मेकर्स इसका तीसरा पार्ट ‘मर्दानी 3’ लेकर आए। अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ का बिजनेस किया था।

फिर शनिवार को इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 6 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ का कुल बिजनेस 10 करोड़ हो गया है। रानी की फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। माना जा रहा है कि ये मूवी रविवार को भी अच्छा बिजनेस कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Tere Naam Re-Release: सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ इस तारीख को होगी फिर से रिलीज, फैंस के लिए खुशखबरी