Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत सिंह स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 23 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का दूसरा पार्ट है, जिसमें एक बार फिर दर्शकों को वॉर ड्रामा देखने को मिला। अब इस मूवी को रिलीज हुए 11 दिन हो गए है और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

वहीं, ‘बॉर्डर 2’ के एक हफ्ते बाद रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन सनी देओल की फिल्म के आगे यह मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। सोमवार को ‘मर्दानी 3’ ने अभी तक का अपना सबसे कम बिजनेस किया है। चलिए जानते हैं कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का कुल कितना कारोबार हो गया है।

यह भी पढ़ें: एक्शन, थ्रिल और रोमांस से भरपूर होगा फरवरी का पहला हफ्ता, ‘द राजा साब’ से ‘कोहरा 2’ तक इस वीक रिलीज होंगी ये सीरीज और मूवी

300 करोड़ के करीब ‘बॉर्डर 2’

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म वीकेंड में शानदार कलेक्शन कर रही है। हालांकि, वीकडे में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिलती है, लेकिन इसके बावजूद यह मूवी 280 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ इसका नेट कलेक्शन 281 करोड़ हो गया है।

इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’, जिसने 278.8 करोड़ का बिजनेस किया था। ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ जिसने 277.75 करोड़ का कारोबार किया। ‘टाइगर 3’ जिसने 276.62 करोड़ का कारोबार किया था। इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

‘मर्दानी 3’ के कलेक्शन में हुई गिरावट

वहीं, रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस करने के लिए संघर्ष करते नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं, लेकिन यह मूवी अभी तक 50 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 2.15 करोड़ का बिजनेस किया, जो अभी तक का सबसे कम कलेक्शन था। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 19.65 करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें: ‘भगवान की भूमिका निभाने के लिए वैसा दिखना चाहिए’, अरुण गोविल ने रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात