Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म लवर्स के लिए काफी सारी फिल्में लगी हुई है। अगर कोई एक्शन रोमांटिक मूवी देखने का शौकीन है, तो वह 13 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर स्टारर मूवी ‘ओ रोमियो’ एन्जॉय कर सकता है। वहीं, अगर किसी को कोर्ट रूम ड्रामा पसंद है, तो वह अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ देख सकता है। इसके अलावा सिद्धांत और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने एक सहर में’ भी थिएटर्स में लगी हुई है। इन दोनों मूवी को रिलीज हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं।
अलग-अलग जॉनर और कहानी वाली इन फिल्मों को लोगों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, अगर इनके कलेक्शन की बात करें, तो शाहिद कपूर की मूवी 10 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके अलावा ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने एक सहर में’ थोड़ा स्लो कारोबार कर रही है। चलिए जानते हैं कि इन दोनों मूवी ने तीन दिन में कितना करोड़ कमा लिया है।
‘ओ रोमियो’ ने कमाए कितने करोड़?
वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज हुई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की थी। इसके बाद पहले शनिवार को इसके कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ और फिर रविवार को गिरावट देखने को मिली।
ऐसे करते हुए इस मूवी ने रिलीज के 10 दिन में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। अपने दूसरे रविवार को यानी 10वें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका अभी तक कुल बिजनेस 55.9 करोड़ रुपये हो गया है।
स्लो रहा ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने एक सहर में’ का कारोबार
वहीं, ‘ओ रोमियो’ के एक हफ्ते बाद 20 फरवरी को दो और फिल्में ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने एक सहर में’ रिलीज हुई। एक में तापसी पन्नू लीड रोल में दिखाई दीं, तो दूसरी में सिद्धांत और मृणाल की जोड़ी नजर आई। हालांकि, इनका कलेक्शन देख कर लग रहा है कि दोनों ही फिल्मों को लोगों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। अपने पहले वीकेंड पर भी ये फिल्में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाईं।
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ ने रविवार को तीसरे दिन 1.37 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 3.97 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ‘दो दीवाने एक सहर में’ ने बीते दिन 1.42 करोड़ कमाए और इसी के साथ इस फिल्म का टोटल बिजनेस अभी तक 4.17 करोड़ रुपये हो गया है। यह मूवी तापसी की फिल्म से कमाई के मामले में थोड़ा आगे चल रही है।
यह भी पढ़ें: हवेली, हुस्न और हैवानियत की कहानी
चलिए आज आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसने देखने के बाद लोग थर्रा उठे थे। इस कहानी को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
