Box Office Collection: पिछले हफ्ते 13 फरवरी को दो फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें एक शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ और दूसरी शनाया कपूर स्टारर ‘तू या मैं’ शामिल थी। इसमें से एक शाहिद की मूवी को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला, तो दूसरी लगभग फ्लॉप हो गई। अब इस हफ्ते भी एक साथ दो मूवीज ने थिएटर्स में दस्तक दी, जिसमें से एक तापसी पन्नू स्टारर ‘अस्सी’ है, जो देश में महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म की कहानी बताती हैं।
वहीं, दूसरी सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ है, जो लव स्टोरी है। दोनों ही फिल्मों के जॉनर एक-दूसरे से काफी अलग है और इन्हें रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इन मूवीज ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है। साथ ही शाहिद की मूवी को रिलीज हुए भी 9 दिन हो गए हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर उसका क्या हाल है।
यह भी पढ़ें: मुश्किल घड़ी में सलमान के साथ खड़े दिखे शाहरुख, सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे किंग खान
एक हफ्ते बाद भी ‘ओ रोमियो’ का जादू बरकरार
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और यह मूवी हालिया सभी रिलीज फिल्मों में सबसे आगे चल रही है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसका कुल बिजनेस 52.6 करोड़ रुपये हो गया है।
स्लो है सिद्धांत की फिल्म की कमाई
रवि उदियावर के निर्देशन में बनी सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ दो युवाओं रोशनी श्रीवास्तव और शशांक शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक लव स्टोरी है, जिसमें दोनों रिश्तों को समझने की कोशिश, लेकिन उनकी अपनी असुरक्षाएं हैं। अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने शनिवार को 1.53 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है।
वहीं, अपने ओपनिंग डे पर इसने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब कुल मिलाकर फिल्म ने 2.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से फिल्म की कमाई काफी कम और चिंताजनक भी है।
तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ का ऐसा हाल
तापसी पन्नू एक बार फिर ‘अस्सी’ के साथ कोर्टरूम ड्रामा दिखाते हुए नजर आई हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म देश भर में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें तापसी के साथ कनी कुश्रुति, जीशान अय्यूब, मनोज पहवा समेत कई सितारे नजर आए हैं। अब सैकनिल्क के मुताबिक, शनिवार को 1.51 करोड़ रुपये की कमाई की और दो दिनों में फिल्म ने कुल 2.51 करोड़ रुपये की कमाई की कर ली है।
यह भी पढ़ें: रोमांस लवर्स के लिए बेस्ट ओटीटी लिस्ट
ओटीटी लवर्स के बीच कुछ बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों का जिक्र चलता है। चलिए इन मूवीज की लिस्ट आपके साथ शेयर करते हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर देख सकते हैं। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
