Box Office Collection: ‘पद्मावत’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले एक्टर शाहिद कपूर की हाल ही में 13 फरवरी, 2026 को नई मूवी ‘ओ रोमियो’ रिलीज हुई। इस मूवी में उनके साथ अभिनेत्री तृप्ति डिमरी नजर आईं। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर शाहिद का अलग ही अंदाज देखने को मिला, जो लोगों को पसंद आया।

इसी मूवी के साथ उसी दिन शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ ने भी थिएटर्स में दस्तक दी। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। चलिए अब जानते हैं कि चौथे दिन यानी मंडे टेस्ट में इन दोनों फिल्मों का क्या हाल रहा। ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कितना बिजनेस हो गया है।

यह भी पढ़ें: जब रवीना टंडन ने निकलवा दिया रणवीर सिंह को अपनी फिल्म के सेट से बाहर, अभिनेत्री ने खुद बताई वजह

मंडे टेस्ट में ऐसा था ‘ओ रोमियो’ का हाल

रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ धीरे-धीरे कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अब मूवी ने चौथे दिन यानी सोमवार को 4.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का कुल बिजनेस अभी तक 34.90 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि इस फिल्म का बजट 75 से 80 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में यह काफी स्लो आगे बढ़ रही है। रविवार के अलावा अब सोमवार को भी इसके कलेक्शन में गिरावट होना मेकर्स की चिंता बढ़ा सकता है।

‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स

बेजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के बीच अपनी पकड़ नहीं बना पा रही है। रविवार के बाद अब सोमवार को भी फिल्म की कमाई घट गई है। चौथे दिन इसने 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, रविवार को फिल्म ने सिर्फ 80 लाख रुपये कमाए थे। इसी के साथ फिल्म ने अभी तक कुल 3.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि फिल्म में मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ भी नजर आए हैं। शनाया की यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थाई फिल्म ‘द पूल’ का हिंदी रीमेक है।

यह भी पढ़ें: ‘सरकार के पास रिकॉर्ड जरूर होता’, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर भड़के कार्ति चिदंबरम, कैमियो को लेकर भी किया रिएक्ट