Mardaani 3 and Border 2 Collection: जनवरी के महीने में ‘इक्कीस’, ‘द राजा साब’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ समेत कई फिल्में रिलीज हुई, जिसमें से कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप हो गईं। इनमें से आखिरी दो हफ्तों में रिलीज हुई सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में अभी भी टिकी हुई हैं।

बता दें कि अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी मूवी को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं, तो अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे कर लिए हैं। चलिए जानते हैं कि बुधवार को ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ ने कितना कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे अकेला छोड़ दो’, दिशा पाटनी संग चेहरा रिवील होना तलविंदर को नहीं आया पसंद

‘बॉर्डर 2’ ने कमाए 290 करोड़

23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया और सनी देओल की इस मूवी को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 13वें दिन बुधवार को 4 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 290.75 करोड़ रुपये हो गया है।

ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि ये फिल्म इस वीकेंड के आखिर में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी। बता दें कि इस मूवी ने अभी तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसमें ‘उरी’, ‘फाइटर’, और ‘केसरी’ समेत कई फिल्मों के नाम शामिल है।

कमाई को तरसी रानी की ‘मर्दानी 3’

बॉर्डर 2‘ के बाद 30 जनवरी को ‘मर्दानी 3’ ने दस्तक दी, जिसमें रानी मुखर्जी लीड रोल प्ले करते हुए नजर आईं। यह ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इसका पहला पार्ट साल 2014 में रिलीज हुआ, उसके बाद दूसरा पार्ट 2019 में आया और अब तीसरा पार्ट साल 2026 में रिलीज किया गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को छठे दिन 2.1 करोड़ का बिजनेस किया और इसी के साथ फिल्म का कुल बिजनेस 24.45 करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें: ‘अब कार्रवाई करने का समय’, गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत से टूटा सोनू सूद का दिल, अभिनेता ने किया पोस्ट