Hai Jawani To Ishq Hona Hai And Bandar Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर बॉबी देओल की ‘बंदर’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज को तीन दिन हो गए हैं और अब इनके पहले वीकेंड का कलेक्शन भी सामने आ गया है। दोनों फिल्मों में से एक को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, तो दूसरी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते हुए नजर आई। सैकनिल्क के अनुसार, ‘बंदर’ ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.45 करोड़ कमाए, तो ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 24 करोड़ का बिजनेस किया।

वरुण धवन की फिल्म का रहा जलवा

डेविड धवन के निर्देशन में बनी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने तीसरे दिन 8,616 शो में 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 28.80 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 24 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने तीसरे दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 8.50 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, पूरी दुनिया में कुल कमाई 37.30 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: घोषणा के बाद भी राजेश खन्ना की बायोपिक कभी बनकर तैयार क्यों नहीं हुई, प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने बताई वजह

‘है जवानी तो इश्क होना है’ डेविड धवन की आखिरी निर्देशित फिल्म है। वीकेंड पर तो वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस किया है, लेकिन अब यह देखना होगा कि ये मूवी नॉन वीकेंड पर भी इसी तरह टिकी रह सकती है या नहीं। बता दें कि इसका बजट 50-55 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है।

‘बंदर’ का हाल हुआ बेहाल

5 जून को ही बॉबी देओल, सपना पब्बी, सबा आजाद और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘बंदर’ भी रिलीज हुई। हालांकि, अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों से वो प्यार नहीं मिल पाया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सैकनिल्क के अनुसार, ‘बंदर’ ने तीसरे दिन 1,076 शो से 1 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 2.94 करोड़ रुपये और तीन दिनों में इसका कुल नेट कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये हो गया है। अब जहां वीकेंड पर इसका ये हाल हुआ है, तो नॉन वीकेंड पर तो ये बेहाल हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: ‘ना कहने की हिम्मत रखो’, पेद्दी में जाह्नवी कपूर पर चल रहे विवाद के बीच अनु अग्रवाल का तीखा बयान