Pati Patni Aur Woh Do And Aakhri Sawaal Box Office Collection Day 1: 15 मई को दो बड़े स्टार्स की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर एक साथ क्लैश हुआ। इसमें आयुष्मान की ‘पति पत्नी और वो दो’ और दूसरी संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ शामिल है। अब इन दोनों मूवीज का ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ गया है। चलिए जानते हैं कि किस फिल्म ने पहले दिन बाजी मारी।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ पति पत्नी और वो दो’ की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म ने 6,822 शो में 3.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, संजय दत्त और समीरा रेड्डी स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म ने सिर्फ 40 लाख का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do Review: शादी, शक और कॉमेडी… जानें कैसी है आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की ‘पति पत्नी और वो दो’

‘पति पत्नी और वो दो’ का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ने शुक्रवार को भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 4.62 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 3.85 करोड़ हुआ। वहीं, विदेशों में फिल्म ने कुल 1 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 5.62 करोड़ रुपये हो गया है।

बता दें कि यह फिल्म अपने ट्रेलर से बिल्कुल अलग है। इसकी कहानी शादी और शक के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आती है। हालांकि, इसमें इतनी गलतफमियां हैं कि लोग ही कन्फयूज हो जाते हैं और अगले ही पल कुछ सीन देख कर लगता है कि आगे क्या होने वाला है वह पहले ही पता है। अब देखना होगा कि शनिवार और रविवार को यह कैसा कमाल कर पाती है।

‘आखिरी सवाल’ का नहीं चला जादू

दूसरी तरफ संजय दत्त और समीरा रेड्डी स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई। ‘आखिरी सवाल’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2,035 शो में 63 लाख रुपये कमाए, जिसमें भारत में 48 लाख ग्रॉस, विदेश से 15 लाख ग्रॉस बिजनेस किया। वहीं, इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 40 करोड़ हुआ।

बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त एक प्रोफेसर का किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। वहीं, स्टूडेंट विक्की हेगड़े (नमाशी चक्रवर्ती) आरएसएस को देशद्रोही घोषित करते हुए रिसर्च करता है। हालांकि, प्रोफेसर उसे नकार देते हैं। इसके बाद विक्की संघ को लेकर प्रोफेसर से पांच सवाल पूछता है। प्रोफेसर इन सवालों के जवाब देते हैं। इन जवाबों के जरिए संघ के इतिहास के बंद पन्ने खुलते हैं।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar OTT Release in India: भारत में IPL के बाद रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, हिंसा और गालियों पर नहीं चलेगी कैंची