Awarapan 2 vs Batwara 1947 Collection: साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब लगभग 19 साल बाद इसके मेकर्स ने 14 अगस्त को फिल्म का दूसरा पार्ट ‘आवारापन 2’ रिलीज किया। फिल्म में एक बार फिर इमरान हाशमी ‘शिवम् पंडित’ के किरदार में नजर आए। वहीं, उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी भी दिखाई दीं।
खास बात ये रही कि 14 अगस्त को सिनेमाघरों में एक नहीं, बल्कि दो फिल्में रिलीज हुई। इमरान के अलावा सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ ने भी उसी दिन थिएटर्स में दस्तक दी। अब इन दोनों मूवीज का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड पूरा हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि तीन दिन में ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कलेक्शन किया है।
रविवार को ‘आवारापन 2’ की कमाई में आई गिरावट
सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे दिन ‘आवारापन 2’ ने 9,403 शो में 26 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इससे भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 98.10 करोड़ रुपये और कुल नेट कमाई 81.75 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार को इसके कलेक्शन में 23 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
वहीं, विदेशों में फिल्म ने तीसरे दिन 4 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी ग्रॉस कमाई 12 करोड़ रुपये हो गई है और दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई 110.10 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि रविवार को ‘आवारापन 2’ की कुल 52.83% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सुबह के शो में 25.69% ऑक्यूपेंसी रही, इसके बाद दोपहर में 60.38%, शाम को 68.62% और रात में 56.62% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
वहीं, दिल्ली-NCR में फिल्म ने 947 शो में 55.8% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जबकि मुंबई में 751 शो में 42.8% ऑक्यूपेंसी रही। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म नॉन वीकेंड पर कितना कलेक्शन कर पाती है और सोमवार को क्या यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं।
धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है ‘बंटवारा 1947’
वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने तीसरे दिन 7,239 शो में 7.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 31.61 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने तीसरे दिन 2 करोड़ रुपये कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है। इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 37.11 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: चीन में दूसरे नाम से रिलीज होगी रणबीर की ‘रामायण’, बाकी देशों से कम रहेगा रन टाइम, जानिए क्यों…
