Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection: शुक्रवार 20 फरवरी को सिनेमाघरों में तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ रिलीज हुई, जो एक कोर्टरूम ड्रामा है। इसमें एक रेप केस की कहानी दिखाई गई है। वहीं, इसकी साथ मृणाल ठाकुल और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ ने भी उसी दिन थिएटर्स में दस्तक दी और यह रोमांटिक ड्रामा है। अब दोनों अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

दर्शकों को दोनों ही फिल्मों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। ऐसे में अब यह फिल्में नॉन वीकेंड में एंट्री ले चुकी हैं, तो चलिए जानते हैं कि पहले सोमवार को दोनों ही मूवीज ने कितना कलेक्शन किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कितना बिजनेस हो गया है।

यह भी पढ़ें: BAFTA 2026: ग्लोबल मंच पर ‘बूंग’ का जलवा, पीएम मोदी ने कहा- मणिपुर के लिए गर्व का पल

सोमवार को ‘अस्सी’ का कलेक्शन

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू ने एक वकील का किरदार निभाया है, जो देश में हो रहे अपराध के खिलाफ आवाज उठाते हुए नजर आती हैं और एक रेप पीड़िता का केस लड़ती हैं। ऐसे में जाहिर है कि इस फिल्म की ऑडियंस अलग होगी। सैकनिल्क के मुताबिक, मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को थोड़ा इजाफा हुआ और फिल्म ने 1.6 करोड़ कमाए। फिर तीसरे दिन रविवार को भी मूवी ने 1.6 करोड़ का ही बिजनेस किया। अब इसके चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें, तो अब ‘अस्सी’ की कमाई लाखों में आ गई है। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 75 लाख का बिजनेस किया है। इसी के साथ इसका कुल कारोबार 4.95 करोड़ रुपये हो गया है।

लाखों में सिमटी ‘दो दीवाने सहर में’

वहीं, ‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई भी लाखों में सिमट गई है। इस मूवी ने पहले दिन ‘अस्सी’ से ज्यादा बिजनेस किया और 1.25 करोड़ कमाए। दूसरे दिन फिल्म का बिजनेस 1.5 करोड़ रहा और तीसरे दिन रविवार को मूवी ने 1.45 करोड़ कमाए। अब इसकी कमाई भी लाखों में आ गई है। फिल्म ने सोमवार को 65 लाख का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 4.85 करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें: ‘कांतारा चैप्टर 1’ के दैव वाले सीन की मिमिक्री कर मुसीबत में फंसे थे रणवीर सिंह

अभिनेता रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाई कोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को रद्द करने के लिए याचिका दायर की है। चलिए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मुद्दा क्या है। पूरी खबर यहां पढ़ें