सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली। साल 1997 की बॉर्डर के सीक्वल को हद से ज्यादा पसंद किया गया। आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि बेहद कम फिल्में ऐसी होती हैं, जिनके दूसरे पार्ट को पहले वाली जितनी सफलता मिल पाएं। खैर, बॉर्डर 2 ने ऐसा सच में कर दिखाया है। हिंदी फिल्मों की टॉप 10 कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में सनी देओल, वरुण धवन और दिलीज दोसांझ स्टारर लगातार ऊपर की ओर बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं कि इस सूची में बॉर्डर 2 ने सलमान खान की किस फिल्म को कमाई के मोर्चे पर पीछे छोड़ दिया है।
सलमान खान का स्टारडम इतना ज्यादा है कि उनकी फ्लॉप फिल्म भी 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा आसानी से पार कर देती है। इसका अंदाजा साल 2025 की सिकंदर से लगाया जा सकता है, जिसमें भाईजान के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आईं। खैर, अब सनी देओल की फिल्म ने सलमान की एक नंबर-1 मूवी को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।
‘टाइगर 3’ के लाइफटाइम कलेक्शन से आगे निकली ‘बॉर्डर 2’
सलमान खान की हिट फिल्म टाइगर 3 के लाइफटाइम कलेक्शन को बॉर्डर 2 ने पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, सैयारा से भी आगे वॉर फिल्म बॉर्डर 2 निकल चुकी है। कोविड के बाद की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में सनी देओल स्टारर बॉर्डर ने 8वें नंबर पर अपनी जगह बना ली है। सलमान की टाइगर 3 ने 286 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था और सैयारा ने 337.69 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें: Valentine Day Sepcial: मॉर्डन जनरेशन की DDLJ क्यों बनीं ‘सैयारा’, इश्क, जुदाई और इंतजार की कहानी जीत लेती है दिल
खैर, बॉर्डर 2 ने इन तीनों ही फिल्मों को पछाड़ते हुए 341.47 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। खास बात है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धमाल मचा रही है। अगर आपने फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, तो सिनेमाघरों में इसका लुत्फ उठा सकते हैं। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में मूवी कितने करोड़ के क्लब में अपनी जगह पक्की कर पाती है।
