Box Office Collection: इस लिहाज से आदित्य रॉय कपूर के करियर की बड़ी हिट साबित हुई ‘मलंग’, वीकेंड में कमाए इतने करोड़
Malang Box Office Collection: फिल्म क्रिटिक और ट्रेड पंडित तरण आदर्श के आंकड़ों के मुताबिक मलंग आदित्य के करियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई है। तरण ने ये आंकड़ें आदित्य की आशिकी 2, दावत-ए-इश्क, फितूर, ओके जानू और मलंग को शामिल करते हुए दिए हैं।

Malang Box Office Collection: आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर ‘मलंग’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘शिकारा’ भी रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत रही। वीकेंड के आंकड़ों के लिहाज से देखें तो मलंग आदित्य रॉय कपूर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है।
रिलीज के बाद फिल्म के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो इसने पहले दिन यानी शुक्रवार को 6.71 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में औसत बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। फिल्म ने शनिवार को 8.89 करोड़ का कलेक्शन किया तो रविवार को 9.76 करोड़ जुटाए। वहीं सोमवार को 4.04 करोड़ रुपए कमाए।
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड पंडित तरण आदर्श के आंकड़ों के मुताबिक मलंग आदित्य के करियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई है। तरण ने आदित्य की आशिकी 2, दावत-ए-इश्क, फितूर, ओके जानू और मलंग के आंकड़ों को शामिल करते हुए इनके वीकेंड कलेक्शन को प्रस्तुत किया है जिसमें मलंग की कमाई सबसे ज्यादा बताई गई है।
मलंग ने वीकेंड पर कुल 25.36 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं आदित्य की पिछली सबसे हिट फिल्म आशिकी 2 ने 20.50 करोड़, दावत-ए-इश्क ने 13.60, फितूर ने 14.11 तो ओके जानू ने 13.80 करोड़ का बिजनेस किया था। इसमें कलंक के आंकड़ों को शामिल नहीं किया गया है।
#AdityaRoyKapur versus #AdityaRoyKapur… *Opening Weekend* biz…
2013: #Aashiqui2 ₹ 20.50 cr
2014: #DaawatEIshq ₹ 13.60 cr
2016: #Fitoor ₹ 14.11 cr
2017: #OkJaanu ₹ 13.80 cr
2020: #Malang ₹ 25.36 cr
Note: Solo hero films. Hence, #YJHD and #Kalank not included.#India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) February 10, 2020
मलंग के साथ रिलीज हुई फिल्म शिकारा की बात करें तो अब तक यह 27 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है। मलंग जहां थ्रिलर फिल्म है तो वहीं शिकारा 90 के दशक में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन की सच्ची घटना पर आधारित है। मलंग में की यूनिक कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। आदित्य के साथ अनिल कपूर, दिशा पाटनी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है।
फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म को भारत में 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।