सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स ने बॉर्डर की सीक्वल फिल्म को अच्छी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कमाई के मोर्चे पर फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी के काम को सराहा जा रहा है। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने वाले लोगों ने इसे साल 1997 की हिट बॉर्डर जितना ही दमदार बताया है। कुल मिलाकर इन दिनों टिकट खिड़की पर सनी देओल की फिल्म का दबदबा है। इस बीच रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में है।

बॉर्डर 2 को 26 जनवरी की छुट्टी और बॉक्स ऑफिस पर कोई मजबूत फिल्म की गैर मौजूदगी का पूरा फायदा मिला है। खैर, अब बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी हिट फिल्म मर्दानी का सीक्वल लेकर आ रही हैं। सिनेमाघरों में उनकी फिल्म का सीधा मुकाबला बॉर्डर 2 के साथ होगा। यहां जिक्र कर रहे हैं कि क्या रानी मुखर्जी अपनी फिल्म के जरिए सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 को टक्कर दे पाएगी या नहीं?

‘बॉर्डर 2’ को क्या टक्कर दे पाएगी ‘मर्दानी 3’?

‘मर्दानी’ फिल्म का नाम बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्म फ्रैंचाइजी की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो महिला प्रधान किरदार पर बनी है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के ईमानदार पुलिस ऑफिस के किरदार शिवानी शिवाजी रॉय को खूब पसंद किया गया। अब मर्दानी 3 में एक्ट्रेस एक बाद फिर अपने इस हिट रोल में वापसी कर रही हैं। गौर करने की बात है कि इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है, और फिल्म ने बॉक्स ऑपिस पर भी अच्छी कमाई की है।

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम को पहली बार में पहचान नहीं पाए फैंस, एक्टर के बदले लुक पर ऐसे दे रहे हैं रिएक्शन

शुक्रवार यानी 30 जनवरी को मर्दानी 3 को रिलीज किया जाएगा। खैर, इस बार रानी मुखर्जी की फिल्म सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है, और इसका सीधा मुकाबला सनी देओल की बड़े बजट वाली बॉर्डर 2 के साथ है। ऐसे में दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म के सामने यह चुनौति होगी कि क्या वह दमदार कंटेंट और पॉजिटिव रिव्यू की बदौलत लोगों को थिएटर्स तक लाने में सफल हो पाएगी।