सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। 25 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर की ओर जाता नजर आ रहा है। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की भी खूब चर्चा चल रही है। आइए जानते हैं कि सोमवर को दोनों फिल्मों में से किसने ज्यादा बेहतर कलेक्शन किया।
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। साल 1997 की बॉर्डर फिल्म के सीक्वल को बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया, तो इसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक सनी पाजी की मूवी ने 41 लाख का कलेक्शन कर लिया। वहीं, कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने 25 दिनों के अंदर 322.26 करोड़ का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि मूवी 400 करोड़ क्लब में कब तक एंट्री ले पाएगी।
रानी मुखर्जी की मर्दानी के दो पार्ट पहले आ चुके हैं, और इसमें एक्ट्रेस के शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को खूब संद किया गया। मर्दानी 3 में भी एक्ट्रेस ने तारीफ के काबिल काम किया है। सोमवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 18वां दिन था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 34 लाख का कलेक्शन कर लिया है। जहां मूवी ने रविवार को 1 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं सोमवार को मूवी के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई।
मर्दानी 3 ने अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 44.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि मूवी कितने दिनों के अंदर 50 करोड़ के क्लब में एंट्री ले पाती है। खैर, इतना साफ हो गया है कि सोमवार को दोनों मूवी की कमाई में गिरवाट आई है। लेकिन, बॉर्डर 2 का कलेक्शन फिर भी मर्दान 3 से करीब 7 लाख ज्यादा रहा है।
यह भी पढ़ें: 1.5 करोड़ जमा कर राजपाल यादव को मिली जमानत, 18 मार्च को होगी अगली कानूनी जंग
