सनी देओल की साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में फिल्म का सीक्वल आया और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। सिनेमाघरों में रिलीज हुए बॉर्डर 2 को एक सप्ताह का समय पूरा हो चुका है। सनी देओल के साथ फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी की भूमिका को खूब सराहा गया। क्रिटिक्स और दर्शकों से फिल्म को भरपूर प्यार मिला। इतना ही नहीं, फिल्म ने कमाई के मोर्चे पर कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे भी छोड़ा।
सवाल खड़ा होता है कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को क्या बॉर्डर 2 ने पछाड़ दिया या नहीं। आइए इस बारे में चर्चा करते हैं कि बॉर्डर 2 के जरिए सनी देओल अल्लू अर्जुन की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाने से कितना पीछे रह गए।
पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम बना रखा है। संभावना थी की अल्लू अर्जुन की फिल्म के इस रिकॉर्ड को सनी देओल बॉर्डर 2 के जरिए तोड़ पाएंगे, लेकिन आंकड़े देखने के बाद ऐसा होता नजर नहीं आया। हालांकि, फिल्म ने टॉप 10 मूवीज की लिस्ट में अपनी जगह जरूर बना ली।
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 OTT Release: थिएटर रन के बाद OTT पर एंट्री करेगी ‘मर्दानी 3’, जानिए कहां होगी स्ट्रीम?
टॉप फिल्मों की लिस्ट में इस नंबर पर है ‘बॉर्डर 2’
गौर करने की बात है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने एक सप्ताह के अंदर यानी रिलीज के सात दिनों में 433.50 करोड़ की धुआंधार कमाई की थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की जवान का नाम है, जिसने 391.33 करोड़ का कलेक्शन पहले सप्ताह में पूरा कर लिया था। एक हफ्ते की कमाई के मामले में सनी देओल की मूवी दूर-दूर तक अल्लू अर्जुन की हिट पुष्पा 2 को टक्कर नहीं दे पाई। बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में बॉर्डर 2 को 9वें नंबर पर जगह मिली है। दरअसल, फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में 244.97 करोडड का कलेक्शन किया।
