Border 2 OTT Release: सनी देओल की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है इस बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज की चर्चा भी शुरू हो गई है। चलिए आपको बताते हैं ये फिल्म कब ओटीटी पर दस्तक देगी।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदारों में हैं। फिल्म में मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह जैसे सितारे भी हैं। फिल्म की रिलीज को 12 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ के करीब पहुंच गया है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।

जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है वहीं कई लोग ऐसे हैं जो थियेटर जाकर फिल्म नहीं देख पाए हैं, उन्हें फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार है। फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग के राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं और अब जानकारी सामने आ गई है कि फिल्म कब ओटीटी पर आएगी।

Also Read: ज़िंदगी बहुत क्रूर है’, अर्जुन कपूर के एक पोस्ट से पिघला ट्रोल्स का दिल, यूजर्स बोले- आज से ट्रोलिंग बंद

ओटीटी प्ले की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 20 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यानी दर्शकों को बॉर्डर 2 घर पर देखने के लिए डेढ़ महीने का इंतजार करना होगा।

फीचरजानकारी
फिल्म का नामबॉर्डर 2 (Border 2)
मुख्य कलाकारसनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी
ओटीटी प्लेटफॉर्मनेटफ्लिक्स (Netflix)
संभावित रिलीज डेट20 मार्च 2026
बॉक्स ऑफिस स्टेटसब्लॉकबस्टर (₹300 Cr+)