Border 2 Box Office Collection vs Mardaani 3: सनी देओल,वरुण धवन की वॉर ड्रामा फिल्म का रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और 8वें दिन इसका मुकाबला रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से हुआ। 30 जनवरी को थिएटर में ‘मर्दानी 3’ रिलीज हुई, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के आगे इसका जादू नहीं चल पाया। फिल्म ने महज 3.80 करोड़ की ओपनिंग की, जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने आठवें दिन कुल 11 करोड़ का बिजनेस किया है।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार अनुसार, शुक्रवार, 30 जनवरी, 2026 को फिल्म की ओपनिंग हिंदी दर्शकों की कुल संख्या 13.63% रही। शाम के शो में दर्शकों की संख्या सबसे ज्यादा रही, जो 17.13% थी। उसके बाद दोपहर के शो 14.78% और सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 8.97% रही।
बॉर्डर 2 के कलेक्शन में आई गिरावट
एक अच्छी शुरुआत करने के बाद पांचवें दिन से ‘बॉर्डर 2′ के बिजनेस में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कमाल का उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 54.5 करोड़ का बिजनेस किया, जो दूसरे दिन की तुलना में 49.32% बढ़ोतरी थी। इसके बाद चौथे दिन 8.26% की बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 59 करोड़ का बिजनेस किया। पांचवें दिन फिल्म के कलेक्शन में सीधी 66.10% की गिरावट दर्ज की गई और इसने 20 करोड़ का बिजनेस किया। छठे दिन 35% की गिरावट के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने केवल 13 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं सातवें दिन फिल्म ने 11.25 का बिजनेस किया है, जो छठे दिन की तुलना में 13.46 प्रतिशत कम है। फिर आठवें दिन कुछ गिरावट के साथ फिल्म ने 11 करोड़ कमाये।
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 OTT Release: थिएटर रन के बाद OTT पर एंट्री करेगी ‘मर्दानी 3’, जानिए कहां होगी स्ट्रीम?
मर्दानी 3
‘मर्दानी 3‘ भारत की एक हिंदी-भाषा की एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रानी मुखर्जी SSP शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। जो भारतीय पुलिस की सबसे दमदार और साहसी महिला अफसरों में से एक है। ये फिल्म साल 2014 में आई फिल्म ‘मर्दानी’ का तीसरा पार्ट है, इसका दूसरा पार्ट 2019 में आया था। इसकी कहानी मानव तस्करी और महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रहे अपराध के इर्द गिर्द घूमती है।
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ की शानदार कमाई बेअसर, ‘पुष्पा 2’ का नंबर-1 रिकॉर्ड अब भी कायम
बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 एक मेगा वॉर-ड्रामा फिल्म है, जिसे जे.पी. दत्ता की क्लासिक फिल्म बॉर्डर (1997) की अगली कड़ी माना जा रहा है। यह फिल्म देशभक्ति, बलिदान और भारतीय सेना की वीरता को नए दौर की कहानी के साथ पेश करती है। बॉर्डर 2 में आधुनिक युद्ध, बदलती रणनीतियाँ और सैनिकों के निजी संघर्षों को भावनात्मक अंदाज़ में दिखाया गया है। मेकर्स का फोकस सिर्फ युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि उन परिवारों, रिश्तों और जज़्बातों पर भी है जो एक सैनिक के जीवन से जुड़े होते हैं। दमदार एक्शन, देशभक्ति से भरे संवाद और भव्य सिनेमैटोग्राफी के साथ बॉर्डर 2 को एक बड़ी और प्रभावशाली फिल्म के रूप में देखा जा रहा है, जिसे दर्शकों में खासा उत्साह मिला हुआ है।
