Border 2 Box Office Collection Day 7: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते बंपर कमाई की। हालांकि पांचवें दिन से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और सात दिनों में इसने 224.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।गुरुवार को, यानी सातवें दिन, ‘बॉर्डर 2’ ने भारत में 11.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके अलावा ये फिल्म शुक्रवार 30 जनवरी से रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से टकरानी वाली है, अब इसके बिजनेस पर भी असर पड़ सकता है।
Sacnilk के अनुसार ‘बॉर्डर 2′ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कमाल का उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 54.5 करोड़ का बिजनेस किया, जो दूसरे दिन की तुलना में 49.32% बढ़ोतरी थी। इसके बाद चौथे दिन 8.26% की बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 59 करोड़ का बिजनेस किया। पांचवें दिन फिल्म के कलेक्शन में सीधी 66.10% की गिरावट दर्ज की गई और इसने 20 करोड़ का बिजनेस किया। छठे दिन 35% की गिरावट के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने केवल 13 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं सातवें दिन फिल्म ने 11.25 का बिजनेस किया है, जो छठे दिन की तुलना में 13.46 प्रतिशत कम है।
वर्ल्डवाइड कमाये इतने
दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर, ‘बॉर्डर 2‘ 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत के साथ आदित्य धर की ‘धुरंधर‘ के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि ‘बॉर्डर 2’ का ओपनिंग कलेक्शन 30 करोड़ था।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar OTT Release: ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर हुई स्ट्रीम, लेकिन फैंस की उम्मीदों पर फिरा पानी
बॉर्डर 2 की ऑक्यूपेंसी
गिरावट दर्ज करते हुए, सनी देओल की फिल्म की ऑक्यूपेंसी गुरुवार को घटकर 14.52% रह गई। सातवें दिन, बॉर्डर 2 के मॉर्निंग शो में अपेक्षा में कम दर्शक आए और सिनेमाघरों में इसकी ऑक्यूपेंसी 6.67% रही। हालांकि दिन बीतने के साथ दर्शकों की संख्या में सुधार हुआ और दोपहर के शो में यह 14.23% तक पहुंच गई। शाम और रात के शो में सबसे अधिक ऑक्यूपेंसी क्रमशः 17.05% और 20.11% रही।
यह भी पढ़ें: Border 2 vs Mardaani 3: ‘बॉर्डर 2’ के बीच ‘मर्दानी 3’ की एंट्री, क्या सनी देओल को टक्कर दे पाएंगी रानी मुखर्जी?
भारत भर में बॉर्डर 2 के शो
सातवें दिन टिकटों की बिक्री में भारी गिरावट के बावजूद, यह प्रमुख मेट्रो और शहरी बाजारों में अपनी व्यापक उपस्थिति बनाए हुए है, जिसमें दिल्ली एनसीआर में सबसे अधिक 1,714 शो चल रहे हैं।
