भावनाओं से भरपूर, वीरता की कहानियों और युद्ध दृश्यों से दर्शकों को बांधे रखने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। शानदार ओपनिंग के मुकाबले वीकेंड के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
एक तरफ, भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन महज 6 दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं दूसरी तरफ, विश्व स्तर पर सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी अभिनीत यह फिल्म 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।
Sacnilk के अनुसार छह दिनों में ‘बॉर्डर 2‘ का कुल कलेक्शन 213 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कमाल का उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 54.5 करोड़ का बिजनेस किया, जो दूसरे दिन की तुलना में 49.32% बढ़ोतरी थी। इसके बाद चौथे दिन 8.26% की बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 59 करोड़ का बिजनेस किया। पांचवें दिन फिल्म के कलेक्शन में सीधी 66.10% की गिरावट दर्ज की गई और इसने 20 करोड़ का बिजनेस किया। छठे दिन 35% की गिरावट के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने केवल 13 करोड़ का बिजनेस किया।
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ के ‘घर कब आओगे’ से गायब था अरिजीत सिंह का पार्ट, Reddit के दावे पर भूषण कुमार ने कहा- बकवास
भारत के अलावा ‘बॉर्डर 2’ का कुल वैश्विक कलेक्शन 292.1 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में यह फिल्म वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
यह भी पढ़ें: ‘इतना बड़ा धोखा’, ‘बॉर्डर 2’ से सामने आया अहान शेट्टी का बिहाइंड द सीन वीडियो, स्विमिंग पूल में हुई थी शूटिंग
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर है। हालांकि, सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अब भी ‘गदर 2’ के नाम है, जिसने भारत में 40 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी।
