Border 2 Box Office Collection Day 15: रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर चुकी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रफतार दूसरे शुक्रवार तक कम हो गई है। लेकिन इसका जो कलेक्शन है उसे देखकर ये साफ है कि फिल्म का क्रेज अब भी कम नहीं हुआ है। शनिवार और रविवार को ‘बॉर्डर 2’ से और अच्छा बिजनेस करने की उम्मीद है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने 15वें दिन 2.85 करोड़ का बिजनेस किया है।

Sacnilk.com के अनुसार, ‘बॉर्डर 2‘ ने अब तक भारत में 297.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने पहले हफ्ते 224.25 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। फिल्म की शुरुआत काफी धमाकेदार थी, लेकिन दूसरे हफ्ते से इसका कलेक्शन गिरावट देखी जा रही है, बावजूद इसके फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है।

‘वध 2’ का नहीं दिखा कमाल

साल 2022 में आई फिल्म ‘वध‘ का सीक्वल ‘वध 2‘ भी 6 फरवरी को थिएटर में रिलीज हो चुका है। हालांकि ‘बॉर्डर 2’ के आगे इसका जादू नहीं चल पाया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने .50 करोड़ के साथ ओपनिंग की है। वहीं बात अगर इसके ‘वध’ की करें तो उस वक्त फिल्म ने महज .10 करोड़ से ओपनिंग की थी।

यह भी पढ़ें: पहली फिल्म ने नहीं दिया साथ, OTT ने बनाया सुपरस्टार; इन मूवीज में एक्टर ने निभाए यादगार किरदार

‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘मर्दानी 3‘ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने आठवें दिन भी स्थिर गति बनाए रखी। फिल्म ने शुक्रवार को भारत में लगभग 1.75 करोड़ रुपये कमाये। Sacnilk वेबसाइट के अनुसार, फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 28.05 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले सप्ताह में ही 26.30 करोड़ रुपये कमा लिए थे, इसलिए दूसरे सप्ताह की शुरुआत धीमी लेकिन स्थिर रही है। पहले सप्ताह में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था और आठवें दिन कमाई में गिरावट सप्ताह के दिनों के लिए सामान्य है। फिल्म अभी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है, लेकिन अब कमाई बहुत अधिक नहीं है।