अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के खास मौके पर जामनगर में ग्रैंड तरीके से जश्न मनाया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का जन्मदिन 10 अप्रैल को है, लेकिन सेलिब्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है।

इस खास मौके पर शाहरुक खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, संजय दत्त, रितेश देशमुख, अनन्या पांडे, शहनाज गिल समेत कई सितारे जामनगर पहुंच रहे हैं। जश्न में रणवीर सिंह ने अपनी मौजूदगी से महफिल लूट ली।

एयरपोर्ट पर पैपराजी के सामने उनका एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिला। वहीं, सिंगर हर्षदीप कौर ने रणवीर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें “एन एब्सोल्यूट जेम” बताया। एक वीडियो में रणवीर, मोहित चौहान के साथ ‘डूबा-डूबा रहता हूं’ गाते हुए भी नजर आए।

यह भी पढ़ें: ‘संस्कारी लड़का है’, रामायण फेम अरुण गोविल को यकीन, रणबीर कपूर बखूबी निभाएंगे भगवान राम का किरदार

वहीं सलमान खान अपने नए लुक में जामनगर पहुंचे, उनके साथ अर्पिता खान और आयुष शर्मा भी इस जश्न का हिस्सा बने। शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम के साथ पहुंचे। इसके अलावा कृति सेनन, अगस्त्य नंदा, ओरी समेत अन्य सितारे भी जामनगर में नजर आए।

यह भी पढ़ें: ‘पूरा खेत जलाना पड़ेगा’, Dhurandhar 2 देखने पहुंचे प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा, फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों को दिया जवाब

जन्मदिन के इस कार्यक्रम में एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें शहनाज गिल शामिल हुईं। इसके साथ ही एक शानदार सूफी नाइट का आयोजन हुआ, जहां म्यूजिक के जादूगर ए.आर. रहमान ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया।