बॉलीवुड में करवाचौथ के मौके पर अनिल कपूर के घर पर एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होता है। जिसके लिए इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स और उनकी पत्नियां उनके घर पहुंचते हैं। अब करवाचौथ सेलिब्रेशन के इनसाइड फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। देर रात आमिर खान को उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ अनिल कपूर के घर जाते देखा गया। शादी के बाद पहली बार दोनों करवाचौथ मना रहे थे।
अनिल कपूर के घर पर मीरा राजपूत, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा, गौरी खान, महीप कपूर, भावना पांडे समेत कई सेलेब्स को देखा गया। देर रात गौरी खान को भी पारंपरिक लुक में देखा गया। नीले पेस्टल रंग का सूट, मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी लगाए गौरी काफी प्यारी लग रही थीं।
करवाचौथ के मौके पर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर भी नजर आईं।
यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर अनुपम खेर का रिएक्शन, भारत में नहीं देखेंगे फिल्म, जटायु के किरदार को दी अपनी आवाज
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का भी एक वीडियो सामने आया। दोनों को करवाचौथ के मौके पर एक इवेंट में जाते देखा गया। एक्ट्रेस का लुक काफी सुंदर था। उन्होंने नीले रंग का ट्रेडिशनल सूट पहना था। हालांकि ये वीडियो एक्ट्रेस के फैन पेज पर दिखाई दिया। एक्ट्रेस ने अपने किसी लुक की तस्वीर को शेयर नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: शिल्पा शेट्टी से मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर करवाचौथ मनाने पहुंचे सेलेब्स
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन के कुछ फोटोज फैंस के साय़ शेयर किए। निक के साथ उन्होने अपने बेहद प्यारे फोटोज को शेयर किया। उनके साथ उनकी बेटी मालती मेरी भी रेड कलर के आउटफिट में नजर आईं। प्रियंका ने विदेश में भी काफी पारंपरिक अंदाज में अपना करवाचौथ सेलिब्रेट किया था।


मीरा ने अनिल कपूर के घर के अंदर सजाए गए खास पकवानों और पूजा की थाली की तस्वीर भी साझा की। एक बड़ी चांदी की थाली में मिठाइयां और नमकीन पकवान रखे गए थे। वहीं, हरे रंग के मेजपोश पर फल, कटोरियां और पूजा से जुड़ी बाकी जरूरी चीजें भी अच्छे से सजाई गई थी।


वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने डस्टी पिंक सैटिन आउटफिट पहना। वहीं, ताहिरा कश्यप लाल साड़ी में दिखीं। मीरा राजपूत की शेयर की गई तस्वीरों में रिद्धिमा कपूर साहनी पिंक लहंगे, अंशुला कपूर, गीता बसरा पिंक शरारा सूट और मिनी माथुर रेड साड़ी में नजर आईं।

