शाहिद कपूर से एकतरफा प्यार करती थी ये एक्ट्रेस, लोगों से कहती फिरती ‘ये मेरा पति है’
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भले ही आज शादीशुदा हो, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उन पर लड़कियां अपनी जान छिड़कती थीं।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भले ही आज शादीशुदा हो, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उन पर लड़कियां अपनी जान छिड़कती थीं। आपने शाहिद कपूर का नाम करीना कपूर, विद्या बालन और प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेसेस के साथ सुना होगा। शाहिद फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते थे। इन दिनों शाहिद कपूर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म पद्मावती की वजह से चर्चा में हैं। शाहिद ने हाल ही में फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लुक शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया- महारावल रतन सिंह. साहस, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं इनके पास्ट की। क्या आप जानते हैं शाहिद कपूर की लाइफ में एक ऐसी एक्ट्रेस भी थीं जो सरेआम उन्हें अपना पति कहकर पुकारा करती थीं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित थी।
वास्तविकता पंडित और शाहिद कपूर एक समय अच्छे-खासे दोस्त हुआ करते थे। वास्तविकता ने 1996 में फिल्म ‘ऐसी भी क्या जल्दी है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उनकी ये फिल्म नहीं चली, और उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। शाहिद से वह बेइंतहा प्यार करती थीं लेकिन शाहिद उन्हें बस अपना दोस्त मानते थे। वह हर जगह शाहिद का पीछा किया करती थीं। हद तो तब हो गई जब वह सरेआम उन्हें अपना पति कहकर पुकारने लगी।
जब बात बर्दाशत से बाहर होने लगी तो शाहिद ने मजबूरन उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट तक दर्ज करवा दी। वास्तविकता की ऐसी हरकतें उनके घरवालों को भी हैरान कर रही थी। कुछ लोगों का मानना था कि वह ऐसा सिर्फ पब्लीसीटी हासिल करने के लिए कर रही थीं।