अगर किसी फिल्म की घोषणा हो जाए, स्टारकास्ट भी तय हो जाए और पोस्टर तक सामने आ जाए, तो दर्शकों को उसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में भी हैं, जिनका बड़े-बड़े दावों के साथ ऐलान तो हुआ, मगर वो कभी सिनेमाघरों तक पहुंच ही नहीं सकीं।

किसी फिल्म की शूटिंग अधूरी रह गई, तो कोई बजट, विवाद, डेट्स या क्रिएटिव मतभेदों की भेंट चढ़ गई। इन फिल्मों में अमिताभ से लेकर शाहरुख खान की फिल्में मौजूद हैं। कभी आर्थिक संकट तो कभी निर्माताओं के बीच अनबन, फिल्मों के रिलीज ना होने के कई कारण रहे। आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन चर्चित फिल्मों के बारे में, जो अनाउंसमेंट के बाद भी कभी रिलीज नहीं हो पाईं।

‘एक था चंदर एक थी सुधा’

1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला’ से पहले अमिताभ बच्चन और रेखा की शानदार जोड़ी 1972 में धर्मवीर भारती के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘एक था चंदर एक थी सुधा’ में दिखाई देने वाली थी, लेकिन ऐसा हो ना सका। दरअसल, अमिताभ बच्चन के करियर के शुरूआती दौर में उनकी लगातार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो रही थीं।

इस वजह से उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स का भरोसा खो दिया। इस कारण फिल्म से अमिताभ को निकाल दिया गया और संजय खान को अमिताभ का किरदार दे दिया गया और साल 1974 में इसे ‘दुनिया का मेला’ नाम से रिलीज किया गया लेकिन ‘एक था चंदर एक थी सुधा’ नाम से घोषित हुई फिल्म कभी बन ना सकी।

यह भी पढ़ें- जब शाहरुख खान ने माफ किया 42 लाख का बिल तब रिलीज हो पाई ‘देऊल बंद 2’, अब तक कमा चुकी है 80 करोड़

‘हैप्पी एनिवर्सरी’

साल 2013 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ की घोषणा की गई थी, लेकिन ये फिल्म कभी बनकर तैयार नहीं हो पाई। इस फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्मकार प्रहलाद कक्कड़ करने वाले थे। ये फिल्म शादीशुदा जिंदगी की समस्याओं पर आधारित थी। इस फिल्म के अलावा ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को साथ में पहले कई और फिल्मों में देखा गया है लेकिन इस फिल्म के ऐलान के साथ दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ गई थी, क्योंकि दोनों को साथ में एक फिल्म में देखना काफी शानदार रहता।

‘शेर’

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म ‘शेर’ 2013 में रिलीज होने वाली थी। फिल्म की शूटिंग खत्म नहीं हुई थी। फिल्म का निर्देशन सोहम शाह ने किया था। संजय दत्त के अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और विनोद खन्ना नजर आने वाले थे। फिल्म की कहानी एक गांव के डॉन की जिंदगी के बारे में थी, जो अपनी अवैध रूप से जमीन पर प्रदूषण फैलाने वाले कारखाने बनाने के खिलाफ एक कॉर्पोरेट कंपनी से मुकाबला करता है। कानूनी पचड़ो में फंसने और प्रोडक्शन समस्याओं के बाद फिल्म ‘शेर’ हमेशा के लिए स्थगित कर दी गई।

‘असर – द इंपेक्ट’

साल 2001 में दिलीप कुमार, अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘असर’ की घोषणा की गई थी। ये फिल्म घोषित होने के बावजूद कभी रिलीज नहीं हुई क्योंकि मुख्य अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत खराब थी। उन्हें दिल से संबंधी सर्जरी से गुजरना पड़ा था, जिसके चलते उन्होंने इस प्रोजेक्ट के साथ साथ अपनी कई और फिल्मों से भी हाथ खींच लिए थे। इसके बाद ये फिल्म भी ठंडे बस्ते में जा पहुंची।

‘शिखर’

1990 में फिल्म ‘शिखर’ को अनाउंस किया गया था। फिल्म में शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ को कास्ट किया गया था। फिल्ममेकर सुभाष घई इस फिल्म का निर्देशन कर रहे थे लेकिन फिर बजट की कमी और निर्देशक बजट की कमी और निर्देशक की पिछली फिल्म ‘त्रिमूर्ति’ के फ्लॉप होने के कारण इस फिल्म को बंद कर दिया गया, इसी के बाद फिल्म ‘परदेस’ बनाई गई थी।

यह भी पढ़ें- बीमार बच्चे से मिल भावुक हुए पवन कल्याण, गले लगाकर रोए और इलाज के लिए दिए लाख रुपये

‘सौतेले’

सलमान खान और ऋषि कपूर को शानदार जोड़ी वाली फिल्म ‘सौतेले’ साल 1991 में बनने वाली थी। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म रेन मैन से प्रेरित थी। इस फिल्म के लेखक सलीम खान और निर्देशक सुरेश कृष्ण थे। फिल्म के शुरूआती समय में कुछ हिस्सों की शूटिंग के बाद क्रिएटिव मतभेदों और पैसो की कमी के चलते ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई। इसके बाद दोनों कलाकारों को फिल्म ये है जलवा, लव एट टाइम्स स्क्वायर में देखा गया था।

‘मोहब्बत हो गई है तुमसे’

संजय दत्त, शमिता शेट्टी और चंद्रचूड़ सिंह स्टारर फिल्म ‘मोहब्बत हो गई है तुमसे’साल 2002 में रिलीज होने वाली थी। ये एक रोमांटिक फिल्म थीं जिसका निर्देशन ऋषि तलवार कर रहे थे। कमाल की बात ये है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी, साल 2005 में इसका म्यूजिक एल्बम भी जारी हो चुका था। इसके बावजूद फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म रिलीज ना होने का कारण आर्थिक संकट और निर्माताओं के बीट अनबन बताया जाता है।