बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ है कि फिल्म का हीरो कोई और होता है मगर दर्शकों के दिल में कोई और जगह बना लेता है। ऐसी ही एक फिल्म थी रन… अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की इस फिल्म में विजय राज एक साइड किरदार करते हैं मगर वो इतना मशहूर हो गया कि लोग फिल्म की कहानी भूल गए और चर्चा सिर्फ विजय राज के किरदार गणेश और कौआ बिरयानी की होती है।
फिल्म में गणेश एक भोला मगर मजेदार इंसान है वो अपने दोस्त से मिलने दिल्ली आता है मगर वो ऐसी सिचुएशंस में फंसता है और उन परिस्थियों में उसका जो रिएक्शन होता है वो बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी सीन्स में तब्दील हो गया।
Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ थियेटर में हो गई मिस? अब घर बैठे देखें फिल्म
कौआ बिरयानी मोमेंट
फिल्म का सबसे ज्यादा याद किया जाने वाला सीन वो है जहां गणेश भूखा होता है और सिर्फ 5 रुपये में सस्ती चिकन बिरयानी देखकर चौंक जाता है। वो बिरयानी खाता है और बाद में उसे हिचकी आती है और उसके गले से कांव-कांव की आवाज आती है, उसे पता चलता है कि जो बिरयानी उसने खाई है वो चिकन नहीं बल्कि कौआ बिरयानी है।
क्यों कल्ट बन गया गणेश का किरदार
विजय राज का रिएक्शन और डायलॉग डिलीवरी ने इस सीन को कल्ट कॉमेडी में तब्दील कर दिया। लेकिन गणेश की कॉमेडी सिर्फ इसी सीन तक सीमित नहीं है, छोटे शहर से दिल्ली आए गणेश का पहले सामान गायब होता है, फिर पर्स और फिर उसे छोटी गंगा बोलकर नाले में कुदा दिया जाता है।
ये सिलसिला यहीं नहीं थमता है, उसकी एक किडनी तक निकाल ली जाती है।
Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार-प्रियदर्शन का दिखेगा जादू, टीज़र देख डरते हुए आएगी हंसी
विजय राज की बॉडी लैंग्वेज, उनके एक्सप्रेशंस, कॉमिक टाइमिंग सब कुछ इतना नेचुरल होता है कि किरदार पूरी तरह से रियल लगता है और दर्शकों को खूब गुदगुदाता है। उस दौर में जब वाट्सएप और इंस्टाग्राम भी नहीं था तब भी ये विजय राज के कॉमेडी सीन्स की क्लिप खूब वायरल होती थी।
कई बार बड़ी फिल्मों से ऐसे ही छोटे किरदार कल्ट बन जाते हैं और रन फिल्म के गणेश का किरदार भी उन्हीं में से एक है।
क्या शाहरुख खान हैं ‘लास्ट ऑफ द स्टार्स’, क्यों खत्म हो रहा है बॉलीवुड में स्टारडम?
