सिनेमा का सिस्टम: हम बड़े या छोटे पर्दे पर एक्टर्स को उनका अभिनय करते देखते हैं और हम जानते हैं कि वो एक्टिंग कर रहे हैं। मगर क्या हम ये जानते हैं कि वो किस तरह की एक्टिंग कर रहे हैं। यहां बात अच्छी या बुरी की नहीं है, बल्कि एक्टिंग की शैली की हो रही है। एंटरटेनमेंट की दुनिया में अक्सर ये सुनने मिलता है कि अभिनेता या तो कमर्शियल एक्टिंग करता है या मेथड एक्टिंग। दोनों ही शैलियां दर्शकों मनोरंजन करती हैं, लेकिन इनका तरीका और मकसद पूरी तरह अलग होता है। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

क्या है कमर्शियल एक्टिंग?

कमर्शियल एक्टिंग की पहचान है डायलॉग, डांस और ड्रामा। इस शैली में अभिनेता का पूरा ध्यान इस बात पर होता है कि वो स्क्रीन पर कैसे चमके। वो अपने डायलॉग को जोरदार अंदाज में बोलता है और अपने एक्शन या रोमांटिक सीन से दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश करता है। कमर्शियल खासतौर पर मनोरंजन के लिए की जाती है और अक्सर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस हिट बनाने में भी मदद करती है। इस शैली में एक्टर का फोकस डायलॉग डिलीवरी, स्टाइलिश डांस, एक्सप्रेसिव चेहरे और दर्शकों को तुरंत जोड़ने वाले ड्रामा पर होता है। यह शैली दर्शकों को भावनाओं में जल्दी खींचती है।

मेथड एक्टिंग

दूसरी ओर, मेथड एक्टिंग एकदम अलग होती है। इसमें अभिनेता किरदार के भावनात्मक और मानसिक पहलुओं में पूरी तरह डूब जाता है। यह केवल दिखावे का खेल नहीं, बल्कि किरदार के अंदरूनी जज्बात, सोच और आदतों को सच में जीने का तरीका है। अभिनेता अपने जीवन के अनुभवों को भी किरदार में डालता है ताकि हर इमोशन सच्चे लग सकें।

यह भी पढ़ें: क्या होती है मेथड एक्टिंग, लुक्स ही नहीं दिमागी तौर पर खुद को बदल लेते हैं अभिनेता | सिनेमा का सिस्टम

क्या है अंतर?

कमर्शियल एक्टिंग: रंग-बिरंगे सीन, ग्लैमरस डायलॉग, दर्शकों को फौरन जोड़ने वाला ड्रामा होता है, जबकि मेथड एक्टिंग में जज्बात और वास्तविकता नजर आती है। जहां कर्मशियल एक्टिंग से स्टारडम और मनोरंजन की झलक देखने को मिलती है, वहीं मेथड एक्टिंग में कहानी और किरदार की गहराई समझ आती है। दोनों ही शैलियां सिनेमा के अलग-अलग पहलू हैं। एक दर्शकों का दिल जीतती है, तो दूसरी कला और किरदार की गहराई में अपना जादू बिखेरती है।

ये हैं कमर्शियल एक्टिंग करने वाले स्टार्स

बॉलीवुड में तमाम एक्टर्स हैं जो आम तौर पर दर्शकों के मनोरंजन और फिल्म की बॉक्स ऑफिस हिट पर फोकस करते हैं। उनका किरदार ज्यादा गहराई वाला नहीं, बल्कि स्टाइल, डायलॉग, और स्क्रीन प्रेजेंस वाला होता है। ये हैं वो एक्टर्स-

1- शाहरुख खान

2- सलमान खान

3- अजय देवगन

4- काजोल

5- करीना कपूर खान

कमर्शियल एक्टिंग के सितारे शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, काजोल और करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्टर्स हैं। शाहरुख खान अपने रोमांटिक हीरो वाले किरदार, ग्लैमरस डायलॉग और स्टाइलिश पोज के लिए जाने जाते हैं, जिनकी प्रसिद्ध फिल्मों में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ शामिल हैं। सलमान खान एक्शन, कॉमेडी और बड़े मसाला सीन में दर्शकों को जोड़ते हैं और उनकी हिट फिल्में ‘बजरंगी भाईजान’, ‘दबंग’ और ‘टाइगर’ हैं। अजय देवगन अपने किरदारों में एक्शन और ड्रामा का दम रखते हैं, जबकि काजोल रोमांस और फैमिली ड्रामा में अपनी भावनाओं और डायलॉग-ओरिएंटेड रोल के लिए मशहूर हैं।

करीना कपूर खान फैमिली एंटरटेनमेंट और स्टाइलिश रोमांस में सबसे अलग छाप छोड़ती हैं। इन सभी कलाकारों की खासियत उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, करिश्माई व्यक्तित्व और दर्शकों से तुरंत जुड़ाव है। ये अभिनेता आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर स्टार्स माने जाते हैं।

ये हैं मेथड एक्टिंग के धुरंधर

बॉलीवुड में मेथड एक्टिंग की शुरुआत 1950-60 के दशक में हुई, जब दिलीप कुमार ने किरदार के दर्द, प्रेम और संघर्ष को स्क्रीन पर जीकर दिखाया। उनके बाद अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह और इरफान खान ने इसे नई ऊंचाई दी, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मनोज बाजपेयी ने किरदार की मनोस्थिति की बारीकी से पकड़ कर उनके रोल को बेहद प्रामाणिक बनाया। विस्तार में जानकारी के लिए यहां पढ़ें….