‘गूगल पर मेरी ऐसी तस्वीरें दिखीं कि..’, Aditi Rao Hydari इसलिए नहीं करतीं खुद को गूगल पर सर्च
Bollywood Actress Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी ने एक चैट शो के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है कि वह खुद का नाम कभी गूगल पर सर्च नहीं करती हैं।

Aditi Rao Hydari: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ में अदिति राव हैदरी भी नजर आई थीं। इन दिनों अदिति कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में व्यस्त हैं। हाल ही में अदिति एक चैट शो का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान अदिति ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की। अदिति ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद को गूगल पर सर्च करना बंद कर दिया है। इसके पीछे एक खास वजह है।
अदिति राव हैदरी स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया के शो में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बताया, ”एक बार मैंने खुद का नाम गूगल पर सर्च किया था, तो रिजल्ट में मेरी कई सारी बैकलेस तस्वीरें सामने आईं। उस दौरान मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। इसके बाद मैंने फैसला लिया कि आज के बाद मैं खुद को गूगल पर सर्च नहीं करुंगी।’ अदिति राव हैदरी ये साल जिंदगी, रॉकस्टार, वजीर, लंदन पेरिस न्यूयॉर्क और भूमि जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के साथ ही अदिति राव हैदरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
अदिति के इंस्टाग्राम पर 40 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जबकि अदिति केवल 200 लोगों को ही फॉलो करती हैं। अदिति ने इंस्टाग्राम पर अपने शूटिंग सेट से लेकर फैमिली तक की तस्वीरों को शेयर किया हुआ है। सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके कई सारी तस्वीरें और वीडियोज मौजूद हैं। करियर की बात करें तो अदिति राव को सुधीर मिश्रा की हिंदी फिल्म ‘दास देव’ में देखा गया था। इस फिल्म में अदिति एक्टर राहुल भट्ट के अपोजिट थीं। इस फिल्म में रिचा चड्ढा, सौरभ शुक्ला, विनीत कुमार सिंह और दलीप ताहिल जैसे कलाकार भी थे। अदिति की अपकमिंग फिल्म ‘वी और साइको’ इसी साल रिलीज होने वाली है।