बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसे सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है। अभिनेता के साथ इस मूवी में सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैजल मलिक और खुशबू सुंदर भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं और यह मूवी अगले महीने 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म के साथ ही खुशबू सुंदर लगभग 41 साल बाद अनिल कपूर के साथ काम करने वाली हैं।
कौन हैं खुशबु सूंदर?
खुशबू सुंदर फिल्म निर्माता, अभिनेत्री और टेलीविजन हस्ती हैं। उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में नखत खान के तौर पर हुआ था। खुशबू ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही अपना करियर शुरू कर दिया था। वह सबसे पहले साल 1980 में आई रवि चोपड़ा की एक्शन मूवी ‘द बर्निंग ट्रेन’ में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने 1981 में मनमोहन देसाई की कॉमेडी फिल्म ‘नसीब’ की (जिसमें उन्होंने रीना रॉय के कैरेक्टर जूली का बचपन वाला किरदार निभाया।
यह भी पढ़ें: कौन थे 6 बार मिस्टर इंडिया रहे मयंक पवार, जिन्होंने तलाक, डिप्रेशन और लीवर की बीमारी से लड़ी जंग
फिर उन्होंने प्रकाश मेहरा की कॉमेडी फिल्म ‘लावारिस’ में जीनत अमान के बचपन का किरदार निभाया। इसके बाद टीनू आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘कालिया’ में परवीन बॉबी के कैरेक्टर की सौतेली बहन का रोल किया था। इनके बाद उनका नाम बदलकर ‘बेबी खुशबू’ कर दिया गया।
अनिल कपूर की फिल्म से मिली पहचान
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दिखने के बाद खुशबू ने जैनेंद्र जैन की फिल्म ‘जानू’ (1985) में जैकी श्रॉफ के साथ लीडिंग लेडी के तौर पर डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें ब्रेकथ्रू तब मिला जब उन्होंने उसी साल सुभाष घई की फिल्म ‘मेरी जंग’ में अनिल कपूर की छोटी बहन का रोल किया। वह ‘मेरी जंग’ फिल्म के फेमस गाने ‘बोल बेबी बोल’ को लेकर भी काफी फेमस हुई थीं।
हिंदी के बाद साउथ की तरफ
‘मेरी जंग’ के बाद उनकी कुछ खास फिल्में बॉलीवुड में नहीं आईं। ऐसे में अभिनेत्री ने साउथ की तरफ रुख कर लिया। वहां उन्होंने के. राघवेंद्र राव की मूवी ‘कलियुग पांडवुलु’ से तेलुगु में डेब्यू किया। साउथ में खुशबू ने नागार्जुन, चिरंजीवी, मोहन बाबू और पवन कल्याण समेत कई सितारों के साथ काम किया।
उन्होंने रजनीकांत के साथ एसपी मुथुरमन की। फिर एक्शन फिल्म धर्मथिन थलाइवन से तमिल में डेब्यू किया और वहां उन्होंने कमल हासन, कार्तिक, विजयकांत, सत्यराज, प्रभु और जयराम समेत सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया। तमिल, तेलुगु के बाद खुशबू ने कन्नड़ और मलयालम में भी डेब्यू किया।
पॉलिटिक्स में एंट्री और विवाद
2010 में खुशबू सुंदर ने DMK में शामिल होकर पॉलिटिक्स में आईं। 2014 में करुणानिधि की पॉलिटिकल पार्टी छोड़ने के कुछ महीनों बाद, वह इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने सोनिया गांधी की पार्टी की नेशनल स्पोक्सपर्सन के तौर पर काम किया और बीजेपी सरकार की बुराई करते हुए उसे जुमला पार्टी बताया था। हालांकि, छह साल बाद कांग्रेस के साथ उनकी अनबन हो गई। फिर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और अभी भी उसकी मेंबर हैं।
खुशबू की शादी तमिल फिल्ममेकर सुंदर सी से हुई और उनकी दो बेटियां ने दावा किया कि उन्होंने कभी हिंदू धर्म नहीं अपनाया। 2023 में, उन्होंने उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि उन्होंने शादी के लिए धर्म बदला है। अब वह ‘सूबेदार’ में सुधा का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। इसे लेकर अभिनेत्री ने कहा, “जिंदगी एक पूरा सर्कल है। मैंने अनिल कपूर के साथ ‘मेरी जंग’ से शुरुआत की थी और मैं यहां इस मंच पर उनके साथ इसे शेयर कर रही हूं। मतलब ऐसा लगता है कि जहां से ज़िंदगी शुरू होती है, वहीं पे वापस आना ही है।”
खुशबू ने आगे कहा, “जब मैं ‘मेरी जंग’ कर रही थी, तब मैं सिर्फ 14 साल की थी। उस समय जैसा डेडिकेशन मैंने अनिल जी के साथ देखा, वैसा मैंने शायद ही किसी और के साथ देखा।”
यह भी पढ़ें: कौन थे 6 बार मिस्टर इंडिया रहे मयंक पवार
रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ में नजर आए मयंक पवार का निधन हो गया है। उन्होंने 37 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
