बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बंदर’ के लिए काफी चर्चाओं में बने हुए है। एक्टर से जुड़ी कई अफवाहें इंडस्ट्री में काफी फेमस है, उन्हीं में से एक ये भी है कि एक बार एक्टर ने अपनी को-एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया था क्योंकि उनके मुंह से बदबू आ रही थी। हालांकि इन अफवाहों पर एक्टर ने कभी बात नहीं की लेकिन अब सालों बाद रिएक्शन देते दिखे।
‘आश्रम’ और ‘एनिमल’ जैसी सीरीज और फिल्मों में काम करने के बाद बॉबी देओल के करियर ग्राफ में बहुत बड़ा बदलाव देखा गया। एक समय ये भी थी कि उन्हें काम मिलना बंद हो गया था और अब हाल ये है कि एक्टर के पास काम की कोई कमी नहीं है। जल्द ही बॉबी फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे। अपने विषय की वजह से यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी पर उन्होंने बात की।
यह भी पढ़ें- सिनेमाजगत में हेमा मालिनी के 60 साल पूरे होने पर किया जाएगा सम्मानित, एक्ट्रेस पहली बार करेंगी लाइव सिंगिंग
एक्टर से उनके कुछ पुराने लेकिन बेहद मशहूर रहे मुद्दों पर जवाब मांगा गया। आप की अदालत में उनसे पूछा गया कि आपने ट्विंकल खन्ना, रानी मुखर्जी, मनीषा कोइराला जैसी तमाम एक्ट्रेसेस को खूब परेशान किया है। आप ऐसा क्यों करते थे। ट्विंकल से लड़ाई पर बॉबी ने कहा कि ‘मुझे बचपन से ही पेट की काफी दिक्कतें रहीं है। मैं बचपन से ही पेट के गुण गाता रहता था कि आज ये हुआ, आज वो हुआ, आज नहीं हुआ या शायद होगा। तो ट्विंकल इन बातों पर चिढ़ जाती थी।’
रानी मुखर्जी को डेढ़ फुटिया बुलाने वाले सवाल पर एक्टर ने कहते है कि ‘हम एक गाना शूट कर रहे थे और हम पानी में एक रॉफ्ट के ऊपर थे। अब ना वो मान रही थी ना मैं मान रहा था। तब हमारी लड़ाई हो गई।’
इसके बाद होस्ट बॉबी से पूछते है कि आपने मनीषा कोइराला के साथ इंटीमेट सीन करने से इंकार कर दिया था, आपने कहा था इनके मुंह से बदबू आती है। तो इस सवाल के जवाब में एक्टर हांमी भरते है। बॉबी देओल ने पहली बार इन बातों पर बात करते दिखें।
यह भी पढ़ें- AI और डीपफेक के खिलाफ नागा चैतन्य को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, पहचान के दुरुपयोग पर जारी किए समन
बता दें कि वह जल्द अनुराग कश्यप की निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ में दिखाई देंगे। फिल्म में कहानी बॉबी के किरदार के आस पास ही घूमती है। एक रॉकस्टार से लेकर जेल की नर्क जैसी जिंदगी तक वह कैसे पहुंचते है। इस फिल्म में आपको दिखाई देगा। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी जैसे एक्टर्स दिखाई देंगे।
