केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीजेपी के खिलाफ बयान देते हुए कहा है कि ऐसी पार्टियां देश के हित में नहीं हैं और साथ ही पार्टी की तुलना वायरस से की। उनके बयान पर कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करने वाले अभिनेता प्रकाश राज का रिएक्शन सामने आया है।
नितिन नवीन ने कहा कि आज देश में वायरस और कॉकरोच जैसी पार्टियां सामने आ रही हैं, जो देश को कमजोर करने का काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग देश को बांटने की कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक, ऐसे लोगों को जवाब देने का काम सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। नितिन नवीन ने यह भी कहा कि आज दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है और बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जिसका श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है।
प्रकाश राज ने एक्स पर नितिन नवीन का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “क्योंकि वे डरे हुए हैं।” प्रकाश राज की इस पोस्ट पर हमेशा की तरह कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, मगर ज्यादातर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘आप आए क्यों?’, Lock Upp में कंगना रनौत ने राम कपूर के गेम को बताया ‘फूहड़’
बता दें कि प्रकाश राज शुरुआत से कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के पोस्ट को भी दोबारा शेयर करते हुए तंज कसा था। अपनी पोस्ट में दिपके ने लिखा था, “अनिकेत पाटिल, एक छोटे व्यवसायी, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को चाय बांट रहे हैं। कल, दिल्ली पुलिस के तीन कर्मियों ने उनके घर और गोदाम का पता लगाया और पूछताछ के लिए वहां गए। दिल्ली पुलिस को हमारी चाय-पानी में इतनी दिलचस्पी क्यों है?”
यह भी पढ़ें: ‘विवाद से बचना चाहते थे’, फिल्म ‘ईथा’ के टाइटल विवाद पर एक्टर अनंत जोशी ने दी सफाई, बोले- मेकर्स ने हमेशा…
इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, “क्योंकि वह ‘सुप्रीम चायवाला’ के लिए खतरा हैं। आप अपनी लड़ाई जारी रखें, हम आपके साथ हैं।” प्रकाश राज के सीजेपी को समर्थन करने को लेकर पवन कल्याण भी उनपर बरस चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
