दिग्गज बॉलीवुड एक्टर बिस्वजीत चटर्जी और रेखा का एक किस्सा फिल्मी दुनिया में काफी मशहूर है। एक किसिंग सीन, जिसकी खबर एक्ट्रेस रेखा को थी ही नहीं, लेकिन अचानक उसे फिल्माया गया बिना रेखा की मर्जी के। ये किस्सा 1969 की फिल्म ‘अंजाना सफर’ की शूटिंग के दौरान का है। जो बाद में ये फिल्म 1979 में ‘दो शिकारी’ नाम से रिलीज की गई थी।

अब सालों बाद इस मामले पर बिस्वजीत चटर्जी की बेटी पल्लवी चटर्जी ने अपना रिएक्शन दिया है। पल्लवी चटर्जी भी पेशे से एक्ट्रेस हैं, एक बातचीत को दौरान इस किस्से पर बात करते हुए उन्होंने अपने पिता को गलत बताया है। बता दें कि इस सीन के बाद रेखा सदमे में थी और काफी देर तक रोईं थीं। उस समय इस विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं? 26 साल पुराना राधा-कृष्ण का यह कल्ट सॉन्ग मुस्लिम कलाकारों की देन है

पल्लवी चटर्जी ने सालों बाद पिता को बताया गलत

विक्की ललवानी के साथ बातचीत के दौरान पल्लवी चटर्जी ने कहा कि ‘यह घटना किसी भी युवा लड़की के लिए बेहद तकलीफदेह और मानसिक रूप से झकझोर देने वाली हो सकती है। उनका मानना है कि उनके पिता को या तो वह सीन करने से इनकार कर देना चाहिए था या फिर पहले रेखा की सहमति लेनी चाहिए थी।’

‘उन्होंने ये भी कहा कि जरूर मेरे पिता से ये करने के लिए कहा गया होगा वरना वो ऐसा नहीं करते। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। इस तरह का कोई मामला कभी सामने नहीं आया था।’

‘उस दौर में डायरेक्टर्स बातें छिपाते थें’

उस समय के डायरेक्टर्स के बारे में बात करते हुए पल्लवी ने कहा ‘उस दौर में कई निर्देशक कलाकारों से सीन की पूरी जानकारी साझा नहीं करते थे, ताकि कैमरे पर उनकी नेचुरल रिएक्शन रिकॉर्ड किया जा सके। अगर पूरी यूनिट के सामने किसी किसिंग सीन को कई मिनट तक फिल्माया गया, तो ऐसा निर्देशक की मंजूरी के बिना मुमकिन नहीं था।’

उन्होंने कहा कि शायद निर्देशक ने ही वैसा शॉट लेने का निर्देश दिया होगा। उस समय फिल्मों में किसिंग सीन न तो आम थे और न ही उन्हें सामाजिक रूप से आसानी से स्वीकार किया जाता था।

यह भी पढ़ें- ‘यश चोपड़ा ने मुझे बहुत डांटा’, जब भाग्यश्री ने पहली फिल्म के बाद कर लिया था इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला, बताया दिलचस्प किस्सा

रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में इस किस्से का जिक्र

यासर उस्मान की किताब रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में इस फिल्म ‘अंजाना सफर’ के इस किस्से का बखूबी जिक्र है। फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा महज 15 साल की थीं। फिल्म के डायरेक्टर कुलजीत पाल और एक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने रेखा को बिना बताए एक किसिंग सीन को फिल्माने की योजना बनाई थी।

जैसे ही कैमरा रोल हुआ, एक्टर ने रेखा को करीब खींचकर करीब 5 मिनट तक किस किया था। हैरानी की बात ये थी कि इस बारे में रेखा को खबर नहीं थी और वहां मौजूद क्रू एक्टर का हौसला बढ़ा रहे थे।

रेखा की मानसिक स्थिति पर पल्लवी चटर्जी का रिएक्शन

पल्लवी चटर्जी ने इस इंटरव्यू के दौरान इस सीन की वजह से रेखा को पहुंचने वाले मानसिक नुकसान का भी जिक्र किया। पल्लवी ने कहा ‘उस समय रेखा काफी कम उम्र की थीं। अगर किसी के साथ बिना बताए ऐसा कुछ हो जाए, तो वह समझ ही नहीं पाता कि कैसे रिएक्शन दे। कम उम्र में ऐसी असहज स्थिति का सामना करने पर अक्सर लोग आवाज उठाने से भी हिचकते हैं। उस दौर में माहौल अलग था और जब सामने कोई बड़ा स्टार हो, तो विरोध करना और भी मुश्किल हो जाता था।’