नूतन से शादी करना चाहते थे अभिनेता शम्मी कपूर, लिपस्टिक से भरी थी पत्नी गीता बाली की मांग
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर का आज 89वां जन्मदिन है। शम्मी कपूर तो आज हमारे बीच नही हैं पर उनकी अनगिनत यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। एक वक्त था जब शम्मी कपूर नूतन के दीवाने थे। दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते थे फिर ऐसा क्या हुआ […]

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर का आज 89वां जन्मदिन है। शम्मी कपूर तो आज हमारे बीच नही हैं पर उनकी अनगिनत यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। एक वक्त था जब शम्मी कपूर नूतन के दीवाने थे। दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते थे फिर ऐसा क्या हुआ कि शम्मी और नूतन ने शादी नहीं की? आइए जानते हैं..
बॉलीवुड के ‘एल्विस प्रेसली’ कहे जाने वाले शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में हुआ था। शम्मी कपूर भारत के प्रख्यात थियेटर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर के छोटे भाई थे। वहीं मशहूर अभिनेता शशि कपूर शम्मी कपूर के छोटे भाई थे। बॉलीवुड में जबरदस्त नाम कमाने वाले शम्मी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता के स्टूडियो में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी।
शुरुआती फिल्में फ्लॉप रहीं
‘जीवन ज्योति’ से फिल्मी पर्दे पर एंट्री करने वाले शम्मी कपूर की शुरुआती 7-8 फिल्में फ्लॉप रहीं। शम्मी कपूर को बॉलीवुड के अपने शुरुआती दिनों में हिट फिल्म के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। ‘तुमसा ना देखा’ के हिट साबित होने के बाद शम्मी कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद ‘ब्रह्मचारी’ से लेकर ‘कश्मीर की कली’ ‘प्रेम रोग’, ‘विधाता’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं।
नूतन के दीवाने थे शम्मी कपूर
शम्मी कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री नूतन को बहुत पसंद करते थे।शम्मी कपूर और नूतन दोनों बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। बड़े हुए तो दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों के परिवारों में अच्छा दोस्ताना था। शम्मी कपूर नूतन से शादी करना चाहते थे पर नूतन की मां शोभना समर्थ इस रिश्ते के लिए नहीं मानी।
लिपस्टिक से भरी थी पत्नी गीता की मांग
शम्मी कपूर ने दो शादियां की थीं। पहली शादी अभिनेत्री गीता बाली से की थी पर जल्द ही उनका निधन हो गया। उनके निधन के कुछ वर्षों बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से दूसरी शादी की। शम्मी कपूर की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस गीता बाली से मुलाकात हुई थी। शूटिंग के दौरान शम्मी कपूर और गीता बाली एक-दूसरे को दिल भी दे बैठे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
शम्मी कपूर गीता बाली को लेकर मंदिर में शादी करने पहुंचे पर जल्दी में सिंदूर लाना भूल गए। इसके बाद शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से गीता बाली की मांग भरी थी। 14 अगस्त 2011 को शम्मी कपूर दुनिया को अलविदा कह गए।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।